• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान ने पेश किया सनी का अपडेट वर्जन, कीमत 7.91 लाख रूपए से शुरू

    नई निसान सनी में सेंडस्टोन ब्राउन कलर का विकल्प जोड़ा गया है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जनवरी 17, 2017 16:36 ist
    info icon
    published onJan 17, 2017 16:11 IST
    last updated onJan 17, 2017 16:36 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    जापानी कार कंपनी निसान ने सनी सेडान का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। इसकी शुरूआती कीमत 7.91 लाख रूपए है, जो 10.89 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

    क्या खासियतें समाई हैं नई निसान सनी में, जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

    नई निसान सनी के वेरिएंट और कीमत

    वेरिएंट कीमत (पेट्रोल) कीमत (डीज़ल)
    एक्सई 7,91,300 रूपए 8,80,066 रूपए
    एक्सएल 8,40,133 रूपए 9,46,035 रूपए
    एक्सवी --- 9,93,000 रूपए
    एक्सवी सीवीटी 10,89,263 रूपए ---
    एक्सवी प्रीमियम (सेफ्टी) --- 10,76,011 रूपए

    नई निसान सनी में सेंडस्टोन ब्राउन कलर का विकल्प भी मिलेगा। इसके डोर हैंडल पर क्रोम फिनिशिंग दी गई है। केबिन में ऑल-ब्लैक कलर लेआउट का विकल्प शामिल किया गया है। नई निसान सनी में ड्यूल-टोन ब्लैक और ग्रे फैब्रिक सीटें और ब्लैक कलर के प्लास्टिक पैनल का विकल्प भी मिलेगा।

    नई सनी, पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वर्जन में 1.5 लीटर का एचआर15 इंजन दिया गया है, इसकी पावर 99 पीएस और टॉर्क 134 एनएम है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एक्सट्रॉनिक सीवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलेगा। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट की पावर 101 पीएस है। डीज़ल वर्जन में 1.5 लीटर का डीसीआई इंजन दिया गया है, इसकी पावर 86 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है। इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलेगा।

    सुरक्षा के लिए इसके सभी वेरिएंट में एबीएस, ईबीडी और ब्रेक असिस्ट फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। एक्सवी, एक्सवी सीवीटी (ऑटोमैटिक) और एक्सवी प्रीमियम (सेफ्टी) में ड्यूल फ्रंट एयरबैग दिए गए हैं, वहीं एक्सई और एक्सएल में केवल ड्राइवर साइड एयरबैग ही मिलेगा। बेस वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिमोट की-लैस एंट्री, ऑटोमैटिक एयर कंडिशनिंग, ऑल पावर विंडो, रियर सेंटर आर्म-रेस्ट और एंटी-थेफ्ट डिवाइस के साथ अलार्म और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स जैसे फीचर नदारद रहेंगे।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    निसान सनी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है