• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो क्विड ने पार किया 1.50 लाख बुकिंग का आंकड़ा

    सफलता के रथ पर सवार रेनो क्विड को लॉन्चिंग से अब तक 1.50 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। पिछले साल सितंबर में आई क्विड को अच्छे फीचर्स और एसयूवी जैसे डिजायन की बदौलत लोगों ने हाथों-हाथ लिया है।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    modified on जुलाई 19, 2016 18:20 ist
    info icon
    published onJul 11, 2016 16:30 IST
    last updated onJul 19, 2016 18:20 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    यही वजह है कि इस छोटी कार ने अपनी शुरुआत से ही सफलता के झंडे गाढ़े हैं।

    क्विड की सफलता के चलते भारत में रेनो का मार्केट शेयर 2.3 फीसदी के इजाफे के साथ 3.8 प्रतिशत पर जा पहुंचा है। भारत के अलावा अफ्रीका और मध्य-पूर्व के देशों में भी क्विड को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यहां भी कंपनी का मार्केट शेयर और बिक्री बढ़ी है। जबरदस्त मांग की वजह से कंपनी ने इसका उत्पादन भी 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इसके बावजूद इसका वेटिंग पीरियड नीचे नहीं आ पा रहा है।  

    क्विड अपनी आकर्षक स्टाइल, नए फीचर्स, बेहतरीन माइलेज और प्रतिस्पर्धी कीमत की वजह से अपने सेगमेंट की दूसरी कारों को कड़ी टक्कर दे रही है। रेनो क्विड की शुरूआती कीमत 2.­60 लाख रूपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। इसका मुकाबला मारूति ऑल्टो, डैटसन रेडी-गो व हुंडई ईऑन से है।

    पावर की बात करें तो क्विड में 799 सीसी का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 53 बीएचपी की पावर और 72 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 25.17 किलोमीटर का माइलेज़ देती है। अब रेनो की तैयारी इसे ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ उतारने की है, जिसे ऑटो एक्सपो में शो-केस किया जा सकता है। क्विड के फीचर्स की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नेवीगेशन, यूएसबी, ऑक्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें स्पीड सेनसिंग वॉल्यूम कंट्रोल और ड्राइवर साइड एयरबैग भी दिए गए हैं। यह फीचर्स इस सेगमेंट में पहली बार दिए जा रहे हैं।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है