• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2016: टोयोटा ने पेश की हाईब्रिड प्रियस

    ऑटो एक्सपो में टोयोटा ने अपनी नई हाईब्रिड प्रियस को पेश किया। यह चौथी जनरेशन की प्रियस है। इसे फ्रैंकफर्ट मोटर शो-2015 में भी दिखाया गया था। नई प्रियस पहले की तुलना में 60 फीसदी ज्यादा मजबूत है। यह टोयोटा के नए प्लेटफॉर्म टीएनजीए (टोयोटा न्यू जेनरेशन आर्किटेक्चर) पर बनी है।

    साद
    साद
    Published On फरवरी 04, 2016 16:10 ist
    info icon
    published onFeb 04, 2016 16:10 IST
    last updated onFeb 04, 2016 16:10 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Prius

    नई प्रियस टोयोटा की पहली हाईब्रिड कार है जिसका निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाएगा। इस कार की फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन कुशलता) पहले की तुलना में 10 फीसदी और थर्मल एफिशिएंसी 40 फीसदी ज्यादा है। कार के डिजायन की बात करें तो इसे शॉर्प रखा गया है। हैडलैंप्स बूमरैंग स्टाइल के हैं, फॉग लैंप्स को त्रिकोणीय डिजायन में रखा गया है और टेललैंप्स का आकार भी बदला गया है। नई प्रियस पहले के मुकाबले 60 एमएम ज्यादा लंबी, 15एमएम ज्यादा चौड़ी और 20एमएम कम ऊंची है।

    Toyota Prius (Interiors)

    इंटीरियर की बात करें तो नई प्रियस में कई सारे नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। स्टीयरिंग व्हील पर मल्टीफंक्शन बटन दिए गए हैं, यह थ्री-स्पोक डिजायन का है। कार के केबिन में सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नए हाईब्रिड मॉडल में डायनामिक रडार क्रूज़ कंट्रोल, लेन बदलने पर अलर्ट करने वाला सिस्टम, टक्कर से पहले अलर्ट करने वाला सेफ्टी सिस्टम, ऑटोमैटिक हाई-बीम लाइटें और रोड साइन पढ़ने वाला सिस्टम दिया गया है।

    इंजन की बात करें तो नई प्रियस में पेट्रोल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसका 1.8 लीटर का इंजन 97.8बीएचपी की पावर और 142एनएम का टॉर्क देता है। इंजन में हवा को अंदर खींचने वाली यूनिट को नया डिजायन दिया गया है, जिससे ज्यादा हवा इंजन के अंदर आती है। इंजन को जल्दी ठंडा करने के लिए इसके कूलेंट सिस्टम में भी बदलाव किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो में टोयोटा ने दिखाई भविष्य की कार मिरई

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    टोयोटा प्रियस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है