• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइराइडर 7-सीटर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, 2025 के आखिर में होगी लॉन्च

    टोयोटा हाइराइडर 7-सीटर वर्जन में अपकमिंग मारुति ग्रैंड विटारा 7-सीटर वर्जन वाली कई सारी समानताएं मिलेंगी

    स्तुति
    स्तुति
    published on अप्रैल 23, 2025 13:42 ist
    info icon
    published onApr 23, 2025 13:42 IST
    last updated onApr 23, 2025 13:42 IST
    138 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ग्रैंड विटारा 7-सीटर साल के शुरुआत में टेस्टिंग के दौरान नजर आई थी, अब इसके रिबैज्ड वर्जन नई टोयोटा हाइराइडर को पहली बार बेंगलुरु में टेस्ट करते देखा गया है। इस अपकमिंग 3-रो एसयूवी कार को नई ग्रैंड विटारा 7-सीटर वर्जन वाले ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यह एसयूवी कार काफी हद तक कवर से ढ़की हुई नजर आई है, लेकिन फिर भी हमें इसकी तीसरी रो में सीट समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। टोयोटा हाइराइडर 7-सीटर वर्जन में क्या कुछ मिलेगा ख़ास डालेंगे इस पर एक नजर :-  

    तस्वीरों में क्या कुछ आया है नजर?

    फोटो पर गौर करें तो टोयोटा हाइराइडर 7-सीटर के पीछे की साइड पूरी कवर से ढकी हुई थी, लेकिन हमें इसकी एलईडी टेललाइट की झलक जरूर देखने को मिली जो कि लुक्स में काफी स्लीक है और 5-सीटर हाइराइडर से एकदम अलग है। इसका लुक टेस्टिंग के दौरान नजर आई मारुति ग्रैंड विटारा 7-सीटर वर्जन के जैसा है। 

    इसकी साइड प्रोफाइल की डिजाइन मौजूदा हाइराइडर के जैसी लग रही है, लेकिन इसमें तीसरी रो की जगह बनाने के लिए रियर सेक्शन को एक्सटेंड कर दिया गया है। इसके अलॉय व्हील्स की डिजाइन भी मौजूदा मॉडल से अलग है। 

    इसमें टोयोटा हाइराइडर 5-सीटर वर्जन जैसे रियर वाइपर, रूफ रेल्स और पुल टाइप डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इसमें हाइराइडर 5-सीटर वर्जन की तरह ऑटो डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर भी दिया गया है। 

    अन्य फीचर

    इस एसयूवी कार के इंटीरियर की झलक फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि इसमें 5-सीटर मॉडल के मुकाबले ज्यादा फीचर दिए जा सकते हैं। इसकी फीचर लिस्ट में 9-इंच यूनिट की बजाए बड़ी टचस्क्रीन यूनिट, बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टी कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हो सकते हैं। 

    हाल ही में टोयोटा हाइराइडर 5-सीटर वर्जन को नया सेफ्टी अपडेट मिला था, जिसके चलते इसमें अब छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलने लगे हैं। अनुमान है कि इसके 7-सीटर वर्जन में भी छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर भी मिल सकते हैं। इसमें कई एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर भी दिए जा सकते हैं। 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    टोयोटा हाइराइडर 7-सीटर वर्जन की कीमत 5-सीटर मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में टोयोटा हाइराइडर 5-सीटर वर्जन की कीमत 11.34 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। हाइराइडर 3-रो वर्जन का मुकाबला टाटा सफारी, हुंडई अल्कजार, महिंद्रा एक्सयूवी700,  एमजी हेक्टर प्लस और अपकमिंग मारुति ग्रैंड विटारा 7-सीटर वर्जन से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है