किया सेल्टोस का ये डिजिटल मॉडिफिकेशन देख आप भी हो जाएंगे इसके फैन, कम बजट में लग्जरी कार की चाहत हो सकती है पूरी
नई मर्सिडीज़ मेबैक जीएलएस और बीएमडब्ल्यू एक्स7 ने कार के शौकीन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। मगर, महंगी होने के चलते ये कारें हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठती है। ऐसे में अब SDESYN के शशांक दास ने किया सेल्टोस को डिजिटली मॉडिफाई करके उसके लग्ज़री डायमंड एडिशन का नया रेंडर जारी किया है। यह एडिशन मर्सिडीज़-मेबैक जीएलएस एसयूवी से प्रेरित लगता है। इसे ऑल-व्हाइट कलर में पेश किया गया है। चलिए तस्वीरों के जरिये इस पर डालते हैं एक नज़र:-
- Write a कमेंट

इसके फ्रंट पर दिए गए एलईडी हेडलैंप्स बेहद सिंपल है, लेकिन इसे क्रोम फिनिश्ड ब्राइट ग्रिल के पास पोज़िशन किया गया है। ऐसे में इसका लुक काफी अच्छा लगता है। इसके हेडलैंप्स का निचला हिस्सा बॉडी-कलर्ड ट्रिम बिट के नीचे की तरफ छिपा हुआ है और इसमें नए डिज़ाइन के बंपर पर नई फॉक्स स्किड प्लेट भी दी गई है। लेकिन, स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही यह भी वर्टिकल पोज़िशन किए गए आइस क्यूब फॉग लैंप के साथ ही नज़र आती है।

रियर साइड पर इसमें भी फ्रंट जैसा ही ट्रीटमेंट मिलता है। इसमें टेललैंप्स का निचला हिस्सा बॉडी कलर में ही दिया गया है जो इस कार को स्टाइलिश लुक देता नज़र आता है। वहीं, इसका रियर बंपर मर्सिडीज़-मेबैक जीएलएस एसयूवी के हैवी क्रोम बंपर से प्रेरित लगता है।
किया सेल्टोस की पूरी ब्लैक प्लास्टिक ट्रिम को इस एडिशन में व्हाइट कलर में दिखाया गया है, ऐसे में यह जीप कंपास एसयूवी के टॉप मॉडल एस वेरिएंट्स से काफी मिलती जुलती लगती है। इसमें बड़े साइज़ के मल्टीस्पोक व्हील्स लगे हैं जिन पर क्रोम फिनिशिंग मिलती है। इन पर लो-प्रोफाइल स्ट्रेच्ड टायर्स भी चढ़े हुए हैं।

इसके टायर्स में पतली सी साइडवॉल लगी है जिससे राइड क्वालिटी थोड़ी ख़राब हो सकती है, वहीं अगर आप बाजार से इसमें एयर सस्पेंशन लगवाते हैं तो इसकी राइड क्वालिटी से जुड़ी समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। हालांकि, इन किट की कीमत भारत में कई लाख रुपए ज्यादा हो सकती है।
किया सेल्टोस एक्स-लाइन से भारत में पर्दा उठ गया है। ऐसी उम्मीद कम है कि कंपनी शशांक द्वारा तैयार किया गया सेल्टोस का यह मॉडल लॉन्च करेगी। शशांक ने इसके एक्सटीरियर का केवल रेंडर जारी किया है, इसकी ऐसी कोई भी तस्वीर नहीं सामने नहीं आई है जो इसके इंटीरियर के बारे में बताए।

हमें लगता है कि इसके डायमंड एडिशन को टॉप जीटी लाइन टर्बो वेरिएंट पर तैयार करना काफी सही रह सकता है। इसमें पावरफुल इंजन और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है जो हाइवे क्रूजिंग के हिसाब से बेहद अच्छा है। आप अपनी किया सेल्टोस को कैसे मॉडिफाई करना चाहेंगे? हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर बताएं।
यह भी देखें: किया सेल्टोस ऑन रोड प्राइस