• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर 2023 में मारुति जिम्नी एसयूवी पर पाएं 1 लाख रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर

    मारुति जिम्नी के जेटा वेरिएंट पर 50,000 रुपए का नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दे रही है।  इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट अल्फा पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन इस पर 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस जरूर मिल रहा है।  जिम्नी कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फोर-व्हील ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है।   मारुति जिम्नी की कीमत 12.74 लाख रुपए से 15.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 23, 2023 17:34 ist
    info icon
    published onOct 23, 2023 17:34 IST
    last updated onOct 23, 2023 17:34 IST
    592 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Jimny

    • मारुति जिम्नी के जेटा वेरिएंट पर 50,000 रुपए का नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दे रही है। 

    • इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट अल्फा पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन इस पर 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस जरूर मिल रहा है। 

    • जिम्नी कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फोर-व्हील ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है।  

    • मारुति जिम्नी की कीमत 12.74 लाख रुपए से 15.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    मारुति सुजुकी के लाइनअप में फिलहाल चार एसयूवी कारें मौजूद हैं जिनमें से तीन एसयूवी कारों को कंपनी के प्रीमियम नेक्सा शोरूम से बेचा जाता है। इस महीने मारुति ब्रेज़ा, मारुति ग्रैंड विटारा और मारुति फ्रॉन्क्स पर कोई फायदे नहीं मिल रहे हैं। मारुति जिम्नी इकलौती ऐसी कार है जिस पर अक्टूबर 2023 में कई स्पेशल डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।  

    मारुति जिम्नी पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल :-

    Maruti Jimny

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

     50,000 रुपए 

    एक्सचेंज बोनस 

      50,000 रुपए 

    कुल लाभ 

     1 लाख रुपए तक 

    • ऊपर बताए गए ऑफर्स मारुति जिम्नी के केवल बेस वेरिएंट ज़ेटा पर ही दिए जा रहे हैं। यह ऑफर 31 अक्टूबर तक ही मान्य हैं।   

    • इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट अल्फा पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन इस पर 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस जरूर मिल रहा है।  

    पावरट्रेन 

    Maruti Jimny petrol engineमारुति जिम्नी 5-डोर भारतीय वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (105 पीएस/134 एनएम) दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं।  इसमें 4-व्हील ड्राइवट्रेन (4डब्ल्यूडी) स्टैंडर्ड दी गई है। 

    वेरिएंट, कीमत व मुकाबला 

    Maruti Jimny rearमारुति जिम्नी दो वेरिएंट ज़ेटा और अल्फा में उपलब्ध है। इस ऑफ रोडर एसयूवी कार की कीमत 12.74 लाख रुपए से 15.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में जिम्नी का मुकाबला फोर्स गुरखा और महिंद्रा थार से है।   

    यह भी पढ़ें : टाटा कर्व के लेटेस्ट स्पाय शॉट्स आए सामने, कूपे डिजाइन की दिखी झलक

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है