• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में जून 2023 में लॉन्च होंगी ये 3 नई कार

    भारत में अगले महीने यानी जून में कुछ नई कारें लॉन्च होंगी और इसी दौरान कई अपकमिंग कारों से पर्दा भी उठाया जाएगा। जून में मारुति अपनी ऑफ रोडिंग कार जिम्नी को उतारने जा रही है, वहीं हुंडई और होंडा भी अपनी नई एसयूवी कारों को पेश करने वाली है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 29, 2023 12:27 ist
    info icon
    published onMay 29, 2023 12:27 IST
    last updated onMay 29, 2023 12:27 IST
    180 Views
    • Write a कमेंट

    जून में कौन-कौनसी कारें होंगी लॉन्च, ये हम जानेंगे आगेः

    मारुति जिम्नी

    Maruti Jimny

    चार साल के लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार भारत में जिप्सी की जगह नई कार लॉन्च होने जा रही है। मारुति ने जिम्नी के 5-डोर अवतार को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था। इस एसयूवी कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 105पीएस की पावर और 134एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जिम्नी कार में 4x4 ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड मिलेगा। इसमें एलईडी हेडलैंप्स, 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, छह एयरबैग और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए जाएंगे। इस मारुति कार की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    होंडा एलिवेट

    Honda Elevate

    होंडा एलिवेट को 6 जून को पेश किया जाएगा। करीब छह साल बाद होंडा भारत में एक ब्रांड न्यू कार उतार रही है और इसके साथ कंपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। एलिवेट में सिटी वाला 1.5-लीटर आईवीटेक पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। बाद में कंपनी इसमें सिटी हाइब्रिड वाला स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी दे सकती है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, छह एयरबैग और एडीएएस जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    मर्सिडीज-बेंज एएमजी एसएल55

    Mercedes Benz AMG SL55

    12 साल के बाद मर्सिडीज की आईकॉनिक ‘एलएस’ नेमप्लेट फिर से भारत में एंट्री करने जा रही है। भारत में सातवीं जनरेशन मर्सिडीज-बेंज एलएस को लॉन्च किया जाएगा और यहां एएमजी 55 4मैटिक प्लस मॉडल उतारा जाएगा, जिसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम और रियर-व्हील स्टीयरिंग स्टैंडर्ड मिलेगा। इसमें 4-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया जाएगा जो महज 3.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये (एक्स-शोेरूम) रखी जा सकती है।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है