• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई 2023 में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक पर किस शहर में चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    स्कॉर्पियो महज एक महिंद्रा की कार ही नहीं है, बल्कि यह अपने आप में एक ब्रांड भी बन चुका है। वर्तमान में यह दो अवतारः स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक में उपलब्ध है। दोनों ही मॉडल काफी पॉपुलर हैं और इन्हें अच्छी खासी बुकिंग भी मिल रही है, साथ ही इन पर लंबा वेटिंग पीरियड भी चल रहा है। अगर आप भी स्कॉर्पियो गाड़ी लेने का विचार कर रहे हैं तो यहां देखिए मई 2023 में देश के टॉप 20 शहरों में इस पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियडः

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 24, 2023 11:07 ist
    info icon
    published onMay 24, 2023 10:57 IST
    last updated onMay 24, 2023 11:07 IST
    958 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा स्कॉर्पियो पर 8 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है

    Mahindra Scorpio Classic and Scorpio N

    स्कॉर्पियो महज एक महिंद्रा की कार ही नहीं है, बल्कि यह अपने आप में एक ब्रांड भी बन चुका है। वर्तमान में यह दो अवतारः स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक में उपलब्ध है। दोनों ही मॉडल काफी पॉपुलर हैं और इन्हें अच्छी खासी बुकिंग भी मिल रही है, साथ ही इन पर लंबा वेटिंग पीरियड भी चल रहा है। अगर आप भी स्कॉर्पियो गाड़ी लेने का विचार कर रहे हैं तो यहां देखिए मई 2023 में देश के टॉप 20 शहरों में इस पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियडः

    शहर

    वेटिंग पीरियड

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    नई दिल्ली

    2 महीने

    5 महीने

    बेंगलुरु

    2 महीने

    5 महीने

    मुंबई

    5 महीने

    6.5 - 7.5 महीने

    हैदराबाद

    3 महीने

    6 - 8 महीने

    पुणे

    3 महीने

    6 - 8 महीने

    चेन्नई

    3 महीने

    5 - 6 महीने

    जयपुर

    2 - 4 महीने

    4 - 6 महीने

    अहमदाबाद

    2 - 3 महीने

    5 - 6.5 महीने

    गुरुग्राम

    3 महीने

    5 - 6 महीने

    लखनऊ

    3 महीने

    3 महीने

    कोलकाता

    3 महीने

    7 - 8 महीने

    ठाणे

    3 महीने

    5 - 6 महीने

    सूरत

    3 महीने

    6 - 8 महीने

    गाजियाबाद

    3 महीने

    3 - 4 महीने

    चंडीगढ़

    2.5 - 3.5 महीने

    6.5 - 7.5 महीने

    कोयंबटूर

    3 महीने

    5 - 6 महीने

    पटना

    3 महीने

    3 - 4 महीने

    फरीदाबाद

    5 महीने

    6.5 - 7.5 महीने

    इंदौर

    2 महीने

    5 महीने

    नोएडा

    2 महीने

    5 महीने

    यह भी पढ़ें: मारुति जिम्नी Vs महिंद्रा थार पेट्रोल: माइलेज कंपेरिजन

    • स्कॉर्पियो एन न्यू जनरेशन मॉडल है और इस पर ऊपर बताए सभी शहरों में स्कॉर्पियो क्लासिक से ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। 
    • स्कॉर्पियो क्लासिक पर औसत तीन महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। दिल्ली, बेंगलुरु, इंदौर और नोएडा में इस पर सबसे कम 2 महीने का वेटिंग पीरियड है, वहीं मुंबई और फरीदाबाद में स्कॉर्पियो क्लासिक की डिलीवरी के लिए पांच महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा।
    • स्कॉर्पियो क्लासिक केवल डीजल-मैनुअल पावरट्रेन और दो वेरिएंट में उपलब्ध है। वर्तमान में इसकी कीमत 13 लाख रुपये से 16.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    ​​​​​​​Mahindra Scorpio Classic

    • स्कॉर्पियो एन पर अधिकांश शहरों में औसत पांच महीने का वेटिंग पीरियड है। 
    • लखनऊ के ग्राहक सबसे कम 3 महीने में स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी ले सकते हैं। लेकिन पुणे, हैदराबाद, कोलकाता और सूरत में आपको इसे घर लाने के लिए 8 महीने तक का इंतजार करना होगा।

    Mahindra Scorpio N

    • स्कॉर्पियो एन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। महिंद्रा ने इसे चार वेरिएंट्स और 6 सीटर व 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। इसकी कीमत 13.05 लाख रुपये से 24.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 
    • अप्रैल में अधिकांश लोगों ने स्कॉर्पियो एन के डीजल वेरिएंट को खरीदने में रूची दिखाई थी।

    यह भी देखेंः महिंद्रा स्कॉर्पियो एन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है