• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई टेस्ला मॉडल 3,क्या होने जा रही है लॉन्च?

    टेस्टिंग के दौरान नजर आई टेस्ला मॉडल 3 को भारत में 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 13, 2021 19:19 ist
    info icon
    published onJul 13, 2021 19:19 IST
    last updated onJul 13, 2021 19:19 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में पहली बार टेस्ला मॉडल 3 टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिसे पूरी तरह से कवर करके टेस्ट किया जा रहा है। इससे पहले ये इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरर भारत में कामकाज शुरू करने का ऐलान कर चुकी है। 

    इसमें नजर आए अलॉय व्हील,हेडलैंप्स और टेललैंप्स इसके इंटरनेशनल वर्जन जैसे ही दिखाई दे रहे हैं। 

    भारत में अभी इस कार को पूरी तरह इंपोर्ट करते हुए बेचा जाएगा। यदि इसे यहां अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो फिर इस कार की मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही की जाएगी। पूरी दुनिया में टेस्ला मॉडल 3 कंपनी की सबसे बेस्टसेलिंग अफोर्डेबल कार है। 

    ये कार तीन वेरिएंट्स: स्टैंडर्ड रेंज प्लस,लॉन्ग रेंज और परफॉर्मेंस में उपलब्ध है। हालांकि भारत में इस कार के दो ही वेरिएंट्स लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में रियर व्हील ड्राइव के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है और ये कार सिंगल चार्ज के बाद 423 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इसके लॉन्ग रेंज वेरिएंट में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ ड्युअल मोटर सेटअप दिया गया है और इसे फुल चार्ज कर लेने के बाद 569 किलोमीटर तक ड्राइव किया जा सकता है। 

    Tesla In Talks With State Governments For Investment Plans Ahead Of India Debut

    मॉडल 3 सेडान में कार को पूरी तरह से कंट्रोल और कार के बारे में पूरी जानकारी शो करने वाला 15 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,ओटीए अपडेट, 12-वे एडजस्टेबल और हीटेड फ्रंट और रियर सीट्स, यूवी प्रोटेक्शन के साथ टिंटेड ग्लास रूफ और ऑटोपायलट (पूरी तरह से ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटोपायलट पर नेविगेशन, पार्क असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन चेंजिंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके इंडियन वर्जन में ऑटोपायलट का फीचर दिए जाने की संभावना बेहद कम है। 

    भारत में टेस्ला मॉडल 3 की प्राइस 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसके अलावा भी भारत में टेस्ला की कुछ दूसरी कारों को मार्केट में उतारा जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें:जानिए टेस्ला कारों की 5 खास बातें जो भारतीय ग्राहकों को आएंगी काफी पसंद

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टेस्ला मॉडल 3 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टेस्ला मॉडल 3

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है