• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्ला को इंपोर्ट ड्यूटी में राहत नहीं, भारत में फिलहाल लॉन्च नहीं होंगी कंपनी की कारें

    टेस्ला ने केंद्र से फुली इम्पोर्टेड इलेक्ट्रिक वाहनों पर शुल्क को 100 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत करने का अनुरोध किया है। भारत सरकार ने इन्सेंटिव मांगने से पहले टेस्ला को अपनी कारों का प्रोडक्शन भारत में ही करने की सलाह दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि टेस्ला का चीन से इलेक्ट्रिक वाहनों का आयात करना अच्छा प्रस्ताव नहीं होगा। मौजूदा टैरिफ लगने पर टेस्ला मॉडल 3 की कीमत लगभग 60 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 18, 2022 16:28 ist
    info icon
    published onMay 18, 2022 16:27 IST
    last updated onMay 18, 2022 16:28 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    tesla model 3

    • टेस्ला ने केंद्र से फुली इम्पोर्टेड इलेक्ट्रिक वाहनों पर शुल्क को 100 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत करने का अनुरोध किया है।

    • भारत सरकार ने इन्सेंटिव मांगने से पहले टेस्ला को अपनी कारों का प्रोडक्शन भारत में ही करने की सलाह दी है।

    • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि टेस्ला का चीन से इलेक्ट्रिक वाहनों का आयात करना अच्छा प्रस्ताव नहीं होगा।

    • मौजूदा टैरिफ लगने पर टेस्ला मॉडल 3 की कीमत लगभग 60 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।

    भारत में टेस्ला की अपकमिंग ईवी कारों की लॉन्चिंग एक बार फिर टल गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपनी स्थानीय योजनाओं पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी है। ऐसा लगता है कि कंपनी  ने केंद्र के साथ फुली इम्पोर्टेड इलेक्ट्रिक कारों पर लगने वाले शुल्क को कम करने के बारे में बहुत विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है। अब तक इसे लेकर कोई अनुकूल परिणाम भी नहीं मिला है।

    Tesla Model Y

    2020 के अंत में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कन्फर्म किया था कि टेस्ला 2021 तक भारत में अपने ऑपरेशन शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी बेंगलुरु में अपना ऑफिस रजिस्टर कर चुकी है और यहां तक की सात मॉडल के आने की पुष्टि भी कर चुकी है। 

    जब टेस्ला ने भारत सरकार से फुली इम्पोर्टेड इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगाए जाने वाले आयात शुल्क में कमी की मांग को लेकर संपर्क किया इसके कुछ समय बाद मॉडल 3 और मॉडल वाय को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया। कंपनी इंपोर्ट ड्यूटी कम करवा के कारों की कीमतों को कम रखने की कोशिश कर रही है। 

    Tesla In Talks With State Governments For Investment Plans Ahead Of India Debut

    इंपोर्ट होने वाली कारों पर लगने वाला आयात शुल्क 100 प्रतिशत (कार का मूल्य) है जो टेस्ला लगभग 40 प्रतिशत चाहती थी। कंपनी भारतीय ऑपरेशंस में निवेश करने से पहले अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर मिलने वाले रिस्पांस को भी टेस्ट करना चाहती थी। हालांकि, सरकार ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया और कंपनी को सलाह दी कि वह अपनी कारों को भारत में ही तैयार करे।

    अनुमान लगाए जा रहे थे कि भारत में टेस्ला की पहली कार मॉडल 3 हो सकती है जिसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। बता दें कि टेस्ला मॉडल 3 यूएसए वर्जन की प्राइस लगभग 36.4 लाख रुपए के आसपास है। भारत सरकार द्वारा लगाए जाने वाले आयात शुल्क का मतलब होगा कि यहां इसकी कीमत 60 लाख रुपये से ज्यादा होगी।

    वहीं, नितिन गडकरी ने यह भी दावा किया था कि टेस्ला कारों की कीमत भारत में 35 लाख रुपये से शुरू होगी, लेकिन इसके बारे में कंपनी ने कोई पुष्टि नहीं की थी। अप्रैल 2022 में गडकरी ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि टेस्ला के लिए चीन में बने वाहनों को आयात करना एक अच्छा प्रस्ताव नहीं होगा।

    Indian Government Rejects Tesla’s Request To Decrease Import Duties On Electric Vehicles

    अब ऐसा नहीं लगता है कि टेस्ला जल्द ही भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री शुरू करेगी। सरकार की इम्पोर्ट ड्यूटी पर लगने वाले टैरिफ को कम करने को लेकर रुख बदलने की संभावनाएं भी कम ही लगती है, ऐसे में इम्पोर्टेड इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना एक महंगा सौदा साबित हो सकता है।

    वहीं, मर्सिडीज़ बेंज पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह अपनी ईवी कारों (खासकर इक्यूएस लग्ज़री सेडान) को भारत में ही तैयार करेगी। जबकि, टाटा का ईवी सेगमेंट में मास मार्केट कारों के साथ अच्छा-ख़ासा दबदबा है। हुंडई और एमजी भी ईवी कारों को उतारने में लगी हुई है, लेकिन इन कंपनियों की अपकमिंग ईवी कारें थोड़ी महंगी जरूर होंगी।

    यह भी पढ़ें : रेनो ने रूस में बंद किए अपने ऑपरेशंस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टेस्ला मॉडल 3 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टेस्ला मॉडल 3

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है