• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आधिकारिक तौर पर शुरू हुई टाटा टिगॉर की बुकिंग

    टाटा टिगॉर को 5000 रूपए में बुक किया जा सकता है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    modified on अप्रैल 06, 2017 12:38 ist
    info icon
    published onMar 21, 2017 11:57 IST
    last updated onApr 06, 2017 12:38 IST
    36 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर टिगॉर सेडान की बुकिंग शुरू कर दी है, इसे 5000 रूपए में बुक किया जा सकता है। टिगॉर, टियागो हैचबैक पर बनी कॉम्पैक्ट सेडान है, इसे 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

    टियागो और हैक्सा की तरह टिगॉर को भी टाटा की नई इंपेक्ट डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। आगे और साइड से यह काफी हद तक टियागो हैचबैक से मिलती है, लेकिन पीछे वाला हिस्सा एकदम अलग है। टाटा टिगॉर में थ्री-डायमेंशन हैडलैंप्स के साथ स्मोक्ड लैंस, स्पोर्टी ब्लैक बेज़ल और शार्प टेल लैंप्स दी गई है। लम्बाई में यह टियागो से 276 एमएम ज्यादा लम्बी है, इस वजह से इसके केबिन में भी ज्यादा जगह मिलेगी। टिगॉर का बूट स्पेस 419 लीटर का है, इस मामले में यह कंपनी की जेस्ट सेडान से भी आगे है।

    टिगॉर का केबिन टियागो हैचबैक से लिया गया है, इस में बोल्स्टर सीटें, ड्यूल-टोन कॉकपिट, 24 यूटिलिटी स्पेस और हारमन का ऑडियो सिस्टम दिया गया हैं। केबिन में ज्यादा जगह होने की वजह से इस में पीछे वाले पैसेंजर को अच्छा लैगरूम मिलेगा, पीछे वाली सीटों पर औसत कद-काठी वाले तीन पैसेंजर को बैठने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।

    टिगॉर में टियागो हैचबैक वाले ही पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेंगे। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन मिलेगा, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वर्जन में 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क इंजन मिलेगा, यह 70 पीएस की पावर और 140 एनएम का टॉर्क देगा। टियागो हैचबैक की तरह टिगॉर में दो ड्राइव मोड सिटी और ईको मिलेंगे।

    क्या आप जानते हैं ?

    भारत में कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की शुरूआत टाटा इंडिगो सीएस के साथ हुई थी, अब इस सेगमेंट में मारूति की स्विफ्ट डिजायर बादशाह मानी जाती है। टिगॉर के साथ टाटा मोटर्स कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में अपनी पकड़ को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही है। संभावना है कि टियागो हैचबैक की तरह टिगॉर भी बिक्री के अच्छे आंकड़े जुटाएगी।

    यह भी पढें : स्टाइल और फीचर के मामले में टियागो से कितनी आगे है टाटा टिगॉर ?

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    टाटा टिगोर 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है