• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस तारीख को लॉन्च हो रही है टाटा की टिगॉर

    टिगॉर को टियागो वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसकी कीमत हो सकती है...

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अप्रैल 06, 2017 12:29 ist
    info icon
    published onMar 07, 2017 16:39 IST
    last updated onApr 06, 2017 12:29 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स की नई कॉम्पैक्ट सेडान टिगॉर लॉन्चिंग के लिए तैयार है, कंपनी ने पुष्टि की है कि भारत में इसे 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, संभावना है कि इसकी शुरूआती कीमत 4.5 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    टियागो और हैक्सा के बाद टाटा की यह नई सेडान इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया था। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है, कंपनी ने इसके स्केच पिछले महीने जारी किए थे। टिगॉर को टियागो हैचबैक पर ही तैयार किया गया है, टियागो की तरह यह भी कंपनी की नई इंपैक्ट डिजायन थीम पर बनी है।

    टिगॉर का केबिन भी काफी हद तक टियागो हैचबैक से मिलता-जुलता होगा। टिगॉर में हारमन का 8 स्पीकर वाला कनेक्टनेक्स्ट इंफोटेंमेंट सिस्टम आएगा, इस में जीपीएस नेविगेशन, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, दो ड्राइव मोड (ईको और सिटी), ड्यूल-टोन इंटीरियर अपहोल्स्ट्री, ड्यूल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे।

    इस में टियागो हैचबैक वाले ही पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेंगे। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन मिलेगा, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वर्जन में 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क इंजन मिलेगा, यह 70 पीएस की पावर और 140 एनएम का टॉर्क देगा। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होंगे। हाल ही में टाटा ने टियागो को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है, ऐसे में चर्चाएं हैं कि इस में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिल सकता है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    टाटा टिगोर 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है