• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लाॅन्च से पहले लीक हुआ टाटा नेक्सन एक्सजेड का ब्रोशर

    टाटा नेक्सन अभी चार वेरिएंट एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सजेड प्लस में उपलब्ध है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मार्च 27, 2018 12:32 ist
    info icon
    published onMar 26, 2018 14:58 IST
    last updated onMar 27, 2018 12:32 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon

    टाटा मोटर्स जल्द ही नेक्सन का नया वेरिएंट एक्सजेड लाॅन्च करने वाली है, लेकिन लाॅन्च से पहले ही इस का ब्रोशर लीक हो गया है। नए वेरिएंट को एक्सटी और एक्सजेड प्लस के बीच पोजिशन किया जाएगा। यह एक्सटी वेरिएंट से करीब 60,000 रूपए महंगी हो सकती है। एक्सटी पेट्रोल की कीमत 7.32 लाख रूपए और डीज़ल की कीमत 8.17 लाख रूपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

    Tata Nexon

    लीक हुए ब्रोशर के अनुसार नेक्सन एक्सजेड में एंड्राॅयड आॅटो सपोर्ट करने वाला 6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, सेंसर, डायनामिक गाइडलाइन, डे-नाइट आईआरवीएम, आॅटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एयर वेंट, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल और एडजस्टेबल बाहरी शीशे मिलेंगे। इस में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट और बाॅडी कलर वाले बाहरी शीशे भी मिलेंगे। एक्सटी वेरिएंट में इन सब फीचर का अभाव है। इस में ड्यूल-टोन रूफ, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, फ्रंट-रियर फाॅग लैंप्स, पुश बटन स्टार्ट और 16 इंच के अलाॅय व्हील का अभाव रहेगा, ये सभी फीचर टाॅप वेरिएंट एक्सजेड प्लस में दिए गए हैं।

    Tata Nexon

    टाटा नेक्सन में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टाॅर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा है, जो 110 पीएस की पावर और 260 एनएम का टाॅर्क देता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स से जुड़े हैं। इस में तीन ड्राइविंग मोड ईको, सिटी और स्पोर्ट दिए गए हैं।

    Tata Nexon AMT

    टाटा मोटर्स की योजना जल्द ही नेक्सन का एएमटी अतार भी लाने की है। नेक्सन एएमटी को कंपनी ने आॅटो एक्सपो-2018 में दिखाया था। नेक्सन एएमटी पहली सब काॅम्पैक्ट एसयूवी होगी जिसके डीज़ल इंजन में आॅटोमैटिक का विकल्प मिलेगा।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई टाटा एच5एक्स

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है