टाटा नेक्सन का नया एक्सएम+ (एस) वेरिएंट हुआ लॉन्च
टाटा ने नेक्सन का नया एक्सएम प्लस (एस) वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे मिड वेरिएंट एक्सएम (एस) और एक्सजेड प्लस के बीच पोजिशन किया गया है। यह वेरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।
- Write a कमेंट

- नए एक्सएम प्लस (एस) वेरिएंट को एक्सएम (एस) और एक्सजेड प्लस के बीच पोजिशन किया गया है।
- इसमें एक्सएम (एस) वेरिएंट की तरह सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रेन सेंसिंग वाइपर दिया गया है।
- 7-इंच टचस्क्रीन, रियर एसी वेंट्स और कूल्ड ग्लवबॉक्स एक्सजेड प्लस वेरिएंट से लिए गए हैं।
- टाटा ने इस नए वेरिएंट को चार एक्सटीरियर शेडः व्हाइट, ग्रे, रेड और ग्रीन में पेश किया है।
- यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध है जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है।
- इस एसयूवी कार की प्राइस 7.6 लाख से 13.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।
टाटा ने नेक्सन का नया एक्सएम प्लस (एस) वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे मिड वेरिएंट एक्सएम (एस) और एक्सजेड प्लस के बीच पोजिशन किया गया है। यह वेरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।
यहां देखिए इसकी प्राइसः
| वेरिएंट |
प्राइस (एक्स-शोरूम दिल्ली) |
| एक्सएम+ (एस) पेट्रोल एमटी |
9.75 लाख रुपये |
| एक्सएमए+ (एस) पेट्रोल एएमटी |
10.40 लाख रुपये |
| एक्सएम+ (एस) डीजल एमटी |
11.05 लाख रुपये |
| एक्सएमए+ (एस) डीजल एएमटी |
11.70 लाख रुपये |
नए एक्सएम प्लस (एस) वेरिएंट की प्राइस मिड वेरिएंट एक्सएम (एस) से 55,000 रुपये ज्यादा है। यह चार एक्सटीरियर कलर शेडः डायटोना ग्रे, फ्लेम रेड, फोलिज ग्रीन और केलगिरी व्हाइट में उपलब्ध है।


इसमें एक्सएम (एस) वेरिएंट की तरह चार स्पीकर साउंड सिस्टम, सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्राइव मोड (ईको, सिटी, स्पोर्ट), रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटो हेडलाइटें दी गई हैं। इसके अलावा एक्सजेड प्लस वेरिएंट की तरह इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, 16 इंच ड्यूल-टोन व्हील (ऑप्शनल), 12वॉट पावर सॉकेट, कूल्ड ग्लवबॉक्स, रियर एसी वेंट्स और शार्क फिन एंटीना जैसे फीचर भी शामिल किए गए हैं।

यह सब-4 मीटर एसयूवी दो इंजन ऑप्शनः 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (120पीएस और 170एनएम) और 1.5-लीटर टर्बो डीजल (110पीएस और 260एनएम) में उपलब्ध है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है।

इसके अलावा टाटा मोटर ने हाल ही में नेक्सन इलेक्ट्रिक के नाम को बदलकर नेक्सन ईवी प्राइम किया है। इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। कंपनी के अनुसार अब तक नेक्सन की 3.5 लाख से ज्यादा यूनिट कस्टमर को डिलीवरी की जा चुकी है।
नेक्सन अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इसकी प्राइस रेंज 7.6 लाख से 13.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।
यह भी देखें: टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस














