• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा एचबीएक्स की फ्रंट प्रोफाइल कैमरे में हुई कैद, प्रोडक्शन मॉडल के काफी नजदीक नज़र आ रही है ये कार

    टाटा की अपकमिंग माइक्रो एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और अब हाल ही मेंं फिर से नजर आई इस अपकमिंग कार को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल अब लगभग तैयार हो चुका है।

    भानु
    भानु
    published on दिसंबर 16, 2020 19:49 ist
    info icon
    published onDec 16, 2020 19:49 IST
    last updated onDec 16, 2020 19:49 IST
    4.9K Views
    • Write a कमेंट

    • कई बार मिल चुकी है टाटा एचबीएक्स की झलक
    • इसके बेस वेरिएंट का फ्रंट प्रोफाइल भी प्री प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट जैसा आ रहा है नजर
    • बॉक्सी शेप का है इस माइक्रो एसयूवी का डिजाइन जिसमें दी गई है मोटी क्लैडिंग
    • इसमें दिया जा सकता है अल्ट्रोज़ का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक वर्जन भी किया जा सकता है लॉन्च
    • 5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है टाटा एचबीएक्स की प्राइस,2021 की शुरूआत तक हो सकती है लॉन्च

    टाटा की अपकमिंग माइक्रो एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और अब हाल ही मेंं फिर से नजर आई इस अपकमिंग कार को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल अब लगभग तैयार हो चुका है। ऑटो एक्सपो 2020 में एचबीएक्स नाम से शोकेस की गई इस कार की कुछ और तस्वीरें फिर से कैमरे में कैद हुई हैं जिसमें इसका फ्रंट प्रोफाइल नजर आया है। ये फ्रंट प्रोफाइल बिल्कुल इस कार के कॉन्सेप्ट मॉडल के फ्रंट जैसा ही लग रहा है। 

    टाटा एचबीएक्स कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाते समय कंपनी ने कहा था कि इसके प्रोडक्शन मॉडल का 80 प्रतिशत डिजाइन कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही होगा। ऐसे में टेस्टिंग के दौरान नजर आए इसके मॉडल में बंपर पर वैसे ही स्प्लिट डिजाइन वाले हेडलैंप के साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स  देखे गए हैं जैसा कि कॉन्सेप्ट मॉडल में दिखाए गए थे। बड़ी फ्रंट स्किड प्लेट के साथ इसके कॉन्सेप्ट मॉडल का लुक ऑफ रोडर कार जैसा नजर आया था। ऐसे में उम्मीद है कि इसके प्रोडक्शन मॉडल का फ्रंट भारी भरकम नजर आएगा। इस बार टेस्टिंग के दौरान नजर आए टाटा एचबीएक्स के इस मॉडल में स्टील व्हील्स और हेलोजन हेडलैंप्स को देखा गया था जिससे अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि ये इसका बेस वेरिएंट हो सकता है। टाटा एचबीएक्स का टॉप वेरिएंट टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुका है जिसमें ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। 

    Tata HBX Micro SUV Spied Again, This Time With New Alloy Wheel Design

    कई बार टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुकी ये छोटी एसयूवी का ओवरऑल डिजाइन बॉक्सी शेप जैसा लगा और उम्मीद है कि इसे एक एसयूवी जैसा लुक देने के लिए क्लैडिंग का ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है। टाटा एचबीएक्स कार के इंटीरियर की झलक अभी सामने नहीं आई है, हालांकि अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारी भरकम डैशबोर्ड के साथ इसका केबिन लेआउट काफी हद तक इसके कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा हो सकता है। इस अपकमिंग टाटा कार में फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,ऑटो एसी और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: इस महीने टाटा टियागो, टिगॉर, नेक्सन और हैरियर पर पाएं 65,000 रुपये तक की छूट

    टाटा की इस कार को केवल पेट्रोल इंजन में उतारने की संभावना है। इसमें अल्ट्रोल वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसे पेट्रोल मॉडल में पेश किए जाने के कुछ समय बाद कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। 

    टाटा एचबीएक्स को नेक्सन के नीचे पोजिशन किया जाएगा।  इसकी प्राइस 5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।इसका मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी से होगा। वहीं ये हुंडई की जल्द लॉन्च होने वाली माइक्रो एसयूवी कार को भी टक्कर देगी। 

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    a
    anand
    Dec 17, 2020, 3:30:50 PM

    when is expected launch , i am planning to buy new car in 1st quater of 2021

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है