• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ टाटा 45एक्स का केबिन

    मारूति बलेनो और हुंडई एलीट आई20 को देगी टक्कर

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अगस्त 13, 2018 13:44 ist
    info icon
    published onAug 13, 2018 13:44 IST
    last updated onAug 13, 2018 13:44 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Tata 45X

    टाटा मोटर्स इन दिनों 45एक्स प्रीमियम हैचबैक कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन वर्जन पर काम पर रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार कार के केबिन से जुड़ी जानकारी हाथ लगी है।

    Tata 45X Interior Spied

    तस्वीरों पर गौर करें तो 45एक्स में डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से पर बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। चर्चाएं हैं कि इस में टाटा नेक्सन से बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। टाटा नेक्सन में 6.5 इंच यूनिट दी गई है, जबकि 45एक्स में 7.0 इंच यूनिट दी जा सकती है। इसके मुकाबले में मौजूद मारूति बलेनो और हुंडई एलीट आई20 में भी 7.0 इंच यूनिट दी गई है। मनोरंजन के लिए इस में टाटा नेक्सन की तरह 8-स्पीकर्स वाला हार्मन साउंड सिस्टम दिया जा सकता है।

    Tata 45X

    कैमरे में कैद हुई कार के केबिन को ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। एसी वेंट और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर भी ब्लैक कलर का इस्तेमाल हुआ है।

    Tata 45X

    बाहरी हिस्से की बात करें तो इसका एक्सटीरियर लेआउट कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता हो सकता है। इसकी लंबाई 4 मीटर से कम हो सकती है, जबकि कॉन्सेप्ट की लंबाई 4.23 मीटर थी। इस में स्वूपिंग रूफलाइन और स्वेपिंग विंडो लाइन दी गई है। साफ-सुथरी कार वाला अहसास लाने के लिए इसके रियर डोर हैंडल को सी-पिलर पर रखा गया है। कैमरे में कैद हुई कार में डमी टेल लैंप्स दिए गए हैं, जबकि प्रोडक्शन मॉडल में एलईडी हैडलैंप्स दिए जा सकते हैं।

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में टाटा नेक्सन वाले इंजन दिए जा सकते हैं। टाटा नेक्सन के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है, जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 110 पीएस और टॉर्क 260 एनएम है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई टाटा हैरियर

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Tata 45X पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है