• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन बसॉल्ट यू फोटो गैलरी: एसयूवी कूपे कार के इस वेरिएंट में क्या खास मिलता है, जानिए यहां

    सिट्रोएन बसॉल्ट को भारत की पहली एसयूवी-कूपे कार के तौर पर अगस्त में लॉन्च किया गया था। यह गाड़ी तीन वेरिएंट : यू, प्लस और मैक्स में उपलब्ध है।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on नवंबर 04, 2024 12:21 ist
    info icon
    published onNov 04, 2024 11:42 IST
    last updated onNov 04, 2024 12:21 IST
    197 Views
    • Write a कमेंट

    सिट्रोएन बसॉल्ट एसयूवी-कूपे के बेस वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपए (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) है और इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है

    सिट्रोएन बसॉल्ट को भारत की पहली एसयूवी-कूपे कार के तौर पर अगस्त में लॉन्च किया गया था। यह गाड़ी तीन वेरिएंट : यू, प्लस और मैक्स में उपलब्ध है। इसमें दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। सिट्रोएन बसॉल्ट कार के बेस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है ख़ास तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर:

    आगे का डिजाइन

    बसॉल्ट एसयूवी के एंट्री-लेवल वेरिएंट में आगे की तरफ टॉप वेरिएंट में मिलने वाले एलईडी प्रोजेक्टर सेटअप की बजाए हैलोजन हेडलाइट दी गई है। इसमें एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें (डीआरएल्स) और सिल्वर स्किड प्लेट नहीं दी गई है, जबकि बाकी सभी फीचर्स इसमें टॉप वेरिएंट वाले ही हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बसॉल्ट कार का बेस वेरिएंट यू केवल पोलर व्हाइट और स्टील ग्रे एक्सटीरियर शेड में ही उपलब्ध है।

    साइड 

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें ब्लैक कलर के फ्लैप स्टाइल डोर हैंडल और ब्लैक ओआरवीएम (आउटसाइड रियरव्यू मिरर) दिए गए हैं। बेस वेरिएंट में टर्न इंडिकेटर को फेंडर पर पोज़िशन किया गया है।

    राइडिंग के लिए बसॉल्ट यू वेरिएंट में 16-इंच स्टील व्हील्स ग्रे व्हील कवर के साथ दिए गए हैं, वहीं इसमें व्हील आर्क नहीं मिलता है।

    यह भी पढ़ें: नवंबर 2024 में ये कारें हो सकती है लॉन्च और इन कारों से उठ सकता है पर्दा, आप भी डालिए एक नजर

    पीछे का डिजाइन

    बसॉल्ट यू वेरिएंट पीछे से टॉप वेरिएंट से काफी हद तक मिलता-जुलता है। पीछे की तरफ इसमें डिफॉगर, शार्क-फिन एंटीना और सिल्वर स्किड प्लेट नहीं दी गई है। 

    केबिन व फीचर

    केबिन के अंदर इसमें ड्यूल-टोन डैशबोर्ड थीम के साथ ब्लैक और ग्रे फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। चूंकि यह इसका बेस वेरिएंट है, ऐसे में इसमें कोई भी क्रोम या ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट नहीं दिए गए हैं जो कि इसके मिड या टॉप वेरिएंट में मिलते हैं।

    इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर भी नहीं दिए गए हैं। हालांकि, इसमें सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और मैनुअल एसी जरूर मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    इंजन

    बसॉल्ट कार के यू वेरिएंट में केवल 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं:

    इंजन 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    पावर 

    82 पीएस 

    टॉर्क 

    115 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी 

    बसॉल्ट एसयूवी-कूपे कार के टॉप वेरिएंट में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है जो 110 पीएस की पावर और 205 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। 

    कंपेरिजन

    सिट्रोएन बसॉल्ट का सीधा मुकाबला टाटा कर्व से है। यह गाड़ी हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगन और होंडा एलिवेट जैसी कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के मुकाबले ज्यादा सस्ता और स्टाइलिश ऑप्शन है।

    यह भी देखें: सिट्रोएन बसॉल्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन बसॉल्ट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है