• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा ने दिखाई नई ऑक्टाविया आरएस

    ऑक्टाविया आरएस में थोड़ी ज्यादा पावर के साथ कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on दिसंबर 21, 2016 13:12 ist
    info icon
    published onDec 21, 2016 13:12 IST
    last updated onDec 21, 2016 13:12 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ने ऑक्टाविया आरएस के अपडेट वर्जन से पर्दा उठाया है। ऑक्टाविया आरएस को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। यहां इसे साल 2017 के बीच में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 25 लाख रूपए के आसपास रहेगी।

    ये नया है ऑक्टाविया आरएस में...

    नई ऑक्टाविया आरएस में फेसलिफ्ट ऑक्टाविया की झलक दिखाई देती है। इसमें अपडेट ऑक्टाविया की तरह दो हिस्सों में बंटे हुए हैडलैंप्स दिए गए हैं। वहीं एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें भी दो भागों में बंटी हुई है। इसमें नया बम्पर, बड़े व्हील और स्टाइलिश स्पॉइलर दिया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। इस में पहले से ज्यादा चौड़े एयरडैम और चौड़ी ग्रिल भी दी गई है। अब आते हैं पीछे की तरफ... यहां कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। यहां नम्बर प्लेट के लिए एलईडी लैंप दिए गए हैं और टेललैंप्स के ग्राफिक्स भी नए डिजायन में हैं।

    केबिन से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। संभावना है कि नई आरएस के केबिन में भी कुछ बदलाव होंगे। इसमें स्पोर्ट सीटें और एम्बिएंट लाइट जैसे फीचर पहले की तरह स्टैंडर्ड मिलेंगे। केबिन पहले की तरह ऑल-ब्लैक कलर थीम में होगा। यहां लैदर चढ़े स्टीयरिंग व्हील के साथ पैडल शिफ्टर, एल्यूमिनियम पैडल्स और आरएस बैजिंग वाली स्कफ प्लेट जैसे फीचर भी मिल सकते हैं। इसमें बड़ा 9.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम भी मिलेगा।

    अटकलें हैं कि नई ऑक्टाविया आरएस में पहले की तरह 2.0 लीटर का टीएसआई पेट्रोल और 2.0 लीटर का टीडीआई डीज़ल इंजन मिलेगा। पेट्रोल इंजन में पहले 220 पीएस की पावर मिलती थी जबकि इस बार इसमें 230 पीएस की पावर मिलेगी, टॉर्क पहले की तरह 350 एनएम का होगा। डीज़ल इंजन में 184 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क मिलेगा। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हो सकते हैं। ऊंचाई में यह पहले से 15 एमएम कम और पीछे से 30 एमएम ज्यादा चौड़ी होगी। इसमें स्कोडा का डायनामिक चेसिस कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। नई ऑक्टाविया आरएस में तीन ड्राइव मोड, कंफर्ट, नॉर्मल और स्पोर्ट मोड मिलेंगे।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया 2013-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है