• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा लाएगी कोडिएक एसयूवी का आरएस वर्जन

    कोडिएक आरएस में 2.0 लीटर का टीडीआई डीज़ल इंजन दिया जा सकता है, जो 240 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क देगा

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 14, 2018 16:00 ist
    info icon
    published onJun 14, 2018 16:00 IST
    last updated onJun 14, 2018 16:00 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kodiaq

    स्कोडा ने घोषणा की है कि वह जल्द ही कोडिएक एसयूवी का आरएस वर्जन लाएगी। कोडिएक आरएस को अक्टूबर में आयोजित होने वाले पेरिस मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 2019 की शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा।

    स्कोडा ने कोडिएक आरएस के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी अभी साझा नहीं की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह केवल डीज़ल इंजन में आएगी। इस में फॉक्सवेगन ग्रुप का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 2.0 लीटर टीडीआई डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन यूरोप में उपलब्ध फॉक्सवेगन टिग्वॉन के पावरफुल वर्जन में लगा है। इसकी पावर 240 पीएस और टॉर्क 500 एनएम है। यह इंजन 7-स्पीड डीएसजी ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    Skoda Kodiaq

    इसकी टॉप स्पीड 228 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 6.5 सेकंड का समय लगता है। यूरोप में इसके माइलेज का दावा 15.6 किमी प्रति लीटर है। चर्चाएं हैं कि पावर, टॉर्क और माइलेज के यही आंकड़े कोडिएक आरएस के भी होंगे। कोडिएक आरएस के बाहरी हिस्से और केबिन को ऑक्टाविया आरएस की तरह स्पोर्टी बनाया जा सकता है।

    स्कोडा कोडिएक आरएस को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में कंपनी ने ऑक्टाविया आरएस को लॉन्च किया है। कोडिएक का यहां केवल एक वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कोडिएक आरएस को लॉन्च कर कंपनी परफॉर्मेंस कार की चाहत रखने वाले ग्राहकों को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर सकती है। अगर कोडिएक आरएस को भारत में लॉन्च किया जाता है तो यह रेग्यूलर मॉडल से करीब 3-4 लाख रूपए महंगी हो सकती है। रेग्यूलर कोडिएक की कीमत 34.83 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

    यह भी पढें : फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट Vs फॉर्च्यूनर Vs रेक्सटन Vs पज़ेरो स्पोर्ट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    स्कोडा कोडिएक 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है