स्कोडा ने लॉन्च की कोडिएक एसयूवी, कीमत 34.49 लाख रूपए
स्कोडा कोडिएक का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से होगा
- Write a कमेंट

स्कोडा ने अपनी पहली 7-सीटर एसयूवी कोडिएक को लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 34.49 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। स्कोडा कोडिएक केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से होगा।

स्कोडा कोडिएक को भारत में एसेंबल करके बेचा जाएगा। कोडिएक में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, नौ एयरबैग, लैन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट और केंटन का 485 वॉट वाला 10 स्पीकर्स का ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

कोडिएक एसयूवी में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 150 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड डीएसजी ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसके माइलेज का दावा 16.25 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 188 एमएम है।















