• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक जनवरी से महंगी होंगी स्कोडा की कारें, दो फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

    लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है

    cardekho
    cardekho
    Published On दिसंबर 10, 2018 19:46 ist
    info icon
    published onDec 10, 2018 19:46 IST
    last updated onDec 10, 2018 19:46 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kodiaq

    अगर आप स्कोडा की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जल्दी कीजिए, स्कोडा नए साल से अपनी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। स्कोडा कारों के दाम दो फीसदी तक बढ़ेंगे। नई कीमतें एक जनवरी 2019 से लागू होंगी। कंपनी के अनुसार लागत बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रूपए के घटते मूल्य की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

    BMW 6GT

    अगर आप अभी स्कोडा की कार खरीदते हैं तो ये समय आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। एक तो आपको बढ़ी हुई कीमत नहीं देनी होगी, दूसरा आप स्कोडा के ‘बाय नाउ एंड पे इन 2020’ ऑफर का फायदा भी ले सकते हैं। इस कैंपेन के जरिये अगर आप अभी स्कोडा की कार खरीदते हैं तो आप ईएमआई के जरिये इसका भुगतान 2020 तक कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत आपको 8.99 फीसदी ब्याज दर पर 100 फीसदी ऑन-रोड फायनेंस मुहैया कराया जाएगा।

    कुछ ऐसा ही ऑफर कंपनी ने दिसंबर 2017 में भी पेश किया था। उस समय कंपनी ने ‘बाय नाउ एंड पे इन 2019’ ऑफर शुरू किया था। कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली स्कोडा एकमात्र कंपनी नहीं है। इससे पहले बीएमडब्ल्यू और इसुज़ु भी अपनी कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई नई मारूति वैगन-आर

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है