• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए कब लॉन्च होगी रेनो की नई जनरेशन डस्टर

    रेनो इस साल डस्टर के फेसलिफ्ट वर्ज़न को लॉन्च कर सकती है 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 20, 2019 19:20 ist
    info icon
    published onMar 20, 2019 19:20 IST
    last updated onMar 20, 2019 19:20 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Second-gen Renault Duster

    रेनो डस्टर भारतीय बाजार में एक पॉपुलर एसयूवी के रूप में शुमार है। कंपनी ने लॉन्च से लेकर अब तक इसके नेक्स्ट जनरेशन वर्ज़न को लॉन्च नहीं किया है। रेनो से उम्मीद की जा रही थी कि वे इस साल के अंत तक डस्टर के नए जनरेशन मॉडल को लॉन्च कर देगी। लेकिन अब इसके लॉन्च में एक साल का समय और लग सकता है। रेनो के नए सीईओ वैंकटराम ममिलापल्ले ने इस बात की ओर इशारा किया है। 

    Second-gen Renault Duster

    ममिलापल्ले ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि ' रेनो 2019-20 में दो कारें लॉन्च करेगी, जिनमें से एक जुलाई 2019 और दूसरी को इसके एक साल बाद यानी 2020 में लॉन्चकिया जाएगा'। यह तय है कि इनमें से एक क्विड पर बेस्ड सब-4 मीटर एमपीवी होगी, जिसे आरबीसी कोडनेम दिया गया है। यह कार जुलाई 2019 तक लॉन्च हो सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूसरी कार नई जनरेशन डस्टर है। 

    2019 Renault Duster Facelift and Renault RBC MPV

    नई जनरेशन डस्टर को मौजूदा डस्टर वाले बी0 प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है। रेनो कैप्चर और निसान किक्स को भी इसी प्लेटाफॉर्म पर बनाया गया था। डस्टर का नया मॉडल ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फर्स्ट-जनरेशन डस्टर की तरह ही दिखती है। हालांकि इसके फ्रंट डिज़ाइन में बड़े बदलाव किए गए है, इनमें मुख्य रूप से नई हैडलैंप, नई ग्रिल और बम्पर शामिल हैं। वहीं, रेनो ने दावा किया है कि कार का हर बॉडी पैनल एकदम नया है। बात की जाए कार कार के इंटीरियर की तो ये बिलकुल नया डिज़ाइन लिए हुए है। 

    नई डस्टर की कीमत मौजूदा डस्टर के बराबर ही रखी जाने की उम्मीद है। वर्तमान में इसकी शुरूआती कीमत 7.99 लाख रुपए से लेकर 13.09 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। मौजूदा मॉडल की तरह नई डस्टर का भी मुकाबला निसान किक्स, हुंडई क्रेटा और अपकमिंग किया एसपी2आई से होगा। 

    2019 Renault Duster Facelift
    नई जनरेशन डस्टर के भारतीय बाज़ार में लॉन्च होने में सालभर का समय बचा है। ऐसे में रेनो इसके मौजूदा मॉडल में बदलाव कर इसका एक और फेसलिफ्ट वर्जन पेश करेगी। इससे पहले रेनो ने 2016 में डस्टर को अपडेट किया था। अब दूसरी बार होने जा रहे अपडेट के साथ डस्टर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

    First-gen Renault Duster

    उम्मीद की जा रही है कि कार के फ्रंट स्टाइलिंग में बदलाव किए जाएंगे। इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, प्रोजेक्टर हैडलैंप और नए व्हील दिए जा सकते हैं। इसके अलावा कार के केबिन में भी कुछ बदलाव नज़र आ सकते हैं। बता दें, रेनो ने हाल ही में इसके मीडियानेव इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी अपडेट किया था। जिसके बाद इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड आॅटो कनेक्टिीविटी का फीचर दिया गया। 

    Second-gen Renault Duster डस्टर के इस फेसलिफ्ट अवतार में मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन दिए जाएंगे। वहीं, नेक्स्ट जनरेशन डस्टर के अप्रैल 2020 से पहले लॉन्च होने की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में इसमें बीएस-6 इंजन दिए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: कैमरे में कैद हुई रेनो डस्टर फेसलिफ्ट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है