रेनो ट्राइबर के नए और पुराने मॉडल में है कितना अंतर, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां
2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत 6.29 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू होती है। यह चार वेरिएंट: ऑथेंटिक, इवोल्यूशन, टेक्नो और इमोशन में उपलब्ध है। इसमें पहले वाले इंजन और गियरबॉक्स विकल्प दिए गए हैं। हालांकि नई ट्राइबर के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में पुराने मॉडल की तुलना में कई बदलाव किए गए हैं। हमने नीचे सभी अंतर के बारे में विस्तार से बताया है:
- Write a कमेंट

2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत 6.29 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू होती है। यह चार वेरिएंट: ऑथेंटिक, इवोल्यूशन, टेक्नो और इमोशन में उपलब्ध है। इसमें पहले वाले इंजन और गियरबॉक्स विकल्प दिए गए हैं। हालांकि नई ट्राइबर के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में पुराने मॉडल की तुलना में कई बदलाव किए गए हैं। हमने नीचे सभी अंतर के बारे में विस्तार से बताया है:
आगे का डिजाइन


2025 ट्राइबर फेसलिफ्ट में आगे की तरफ पतली ब्लैक ग्रिल के साथ रेनो का नया 2डी लोगो और आईब्रो जैसी एलईडी डीआरएल के साथ शार्प एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। बड़े एयरडैम और पिक्सल शेप वाले एलईडी फॉग लैंप्स के चलते आगे का बंपर काफी शानदार दिखता है। वहीं पुराने मॉडल में 3डी लोगो के साथ चौड़ी क्रोम एक्सेंट वाली ग्रिल और हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं, और नीचे की तरफ होरिजोंटल एलईडी डीआरएल दी गई है।
साइड


2025 रेनो ट्राइबर साइड से पहले जैसी ही दिखती है। हालांकि इसमें ड्यूल-टोन कवर के साथ नए 15-इंच स्टाइलिश स्टील व्हील दिए गए हैं। इसमें पहले की तरह ब्लैक डोर हैंडल, दरवाजों और व्हील आर्क पर ब्लैक बॉडी क्लेडिंग, रूफ रल्स और आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम) दिया गया है।
नई ट्राइबर में तीन नए कलर: जांस्कर ब्लू, एंबर टेराकोटा और शैडो ग्रे भी दिए गए हैं।
पीछे का डिजाइन


नई ट्राइबर में उल्टे एल शेप वाली एलईडी लाइट के साथ अपडेट टेल लैंप्स दिए गए हैं जो एक ग्लॉसी ब्लैक ट्रिम से आपस में कनेक्टेड हैं, और बीच में नया रेनो लोगो दिया गया है। पीछे वाला बंपर भी ऑल-ब्लैक थीम और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ शानदार नजर आता है। वहीं पुरानी ट्राइबर में हेलोजन एलिमेंट्स के साथ साधारण टेल लैंप्स दिए गए हैं। बंपर डिजाइन भी साधारण है।
केबिन


ट्राइबर न्यू मॉडल में नई ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज केबिन थीम के साथ फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड व डोर पेड पर कुछ सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं। यह 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। डैशबोर्ड डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए हैं, खासकर नई 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन और ऐश-ग्रे रंग का नकली वुडन इनसर्ट, जो केबिन डिजाइन को प्रीमियम टच देता है। स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन पहले जैसा ही है, हालांकि नई ट्राइबर के स्टीयरिंग व्हील पर नया 2डी लोगो दिया गया है।
पुरानी ट्राइबर का डैशबोर्ड लेआउट काफी हद तक ऐसा ही था, हालांकि इसमें ड्यूल-टोन केबिन थीम के साथ ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन भी दी गई थी, लेकिन इसे डैशबोर्ड पेनल के अंदर ही रखा गया था। सेंटर एसी वेंट्स इंफोटेनमेंट के ऊपर थे, जिनकी पोजिशन को अब बदल दिया गया है। दोनों वर्जन में स्टोरेज ट्रे और वायरलेस चार्जिंग पेड जैसे फीचर एक समान हैं।
फीचर और सेफ्टी
2025 ट्राइबर फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल की तुलना में कुछ नए फीचर दिए गए हैं, जिनमें क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप्स, आगे पार्किंग सेंसर, रेन-सेंसिंग वाइपर और छह एयरबैग स्टैंडर्ड शामिल है।
इनके अलावा नई ट्राइबर में अन्य फीचर पहले वाले दिए गए हैं, जिनमें 8-इंच इंफोटेनमेंट, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, पीछे वेंट्स के साथ मैनुअल एसी, रिमोट कीलेस एंट्री, वायरलेस फोन चार्जर, और 6-स्पीड साउंड सिस्टम शामिल है।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ट्रेक्शन कंट्रोल और सेंसर के साथ पीछे पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
इंजन
नई रेनो ट्राइबर के इंजन में बदलाव नहीं हुआ है। इसमें पहले वाला 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:
| इंजन |
1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
| ड्राइव |
फ्रंट-व्हील-ड्राइव |
| पावर |
72 पीएस |
| टॉर्क |
96 एनएम |
| गियरबॉक्स |
5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी* |
*एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन
एएमटी का विकल्प केवल टॉप मॉडल में दिया गया है जिसकी कीमत मैनुअल वर्जन से 52,000 रुपये ज्यादा है।
प्राइस और कंपेरिजन


2025 रेनो ट्राइबर की कीमत 6.29 लाख रुपये से 9.16 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसे किआ कैरेंस क्लाविस, मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6 और किआ कैरेंस से सस्ते विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है।














