रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, कीमत 6.29 लाख रुपये
यह गाड़ी चार वेरिएंट : ऑथेंटिक, इवॉल्यूशन, टेक्नो और इमोशन में उपलब्ध है और इसमें नए डिजाइन का एक्सटीरियर और इंटीरियर दिया गया है
- Write a कमेंट

-
इसमें तीन नए कलर ऑप्शन : जांस्कर ब्लू, शैडो ग्रे और अंबर टेराकोटा दिए गए हैं।
-
2025 रेनो ट्राइबर में पतली ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, नया 2डी लोगो, एलईडी लाइटिंग एलिमेंट और स्टाइलिश कवर के साथ 15-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं।
-
केबिन में बेज और ब्लैक कलर थीम के साथ नए डिजाइन का डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है।
-
इस एमपीवी कार में 8-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।
-
रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट में 72 पीएस 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और रेट्रोफिटेड सीएनजी किट ऑप्शनल दी गई है।
2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है। इस गाड़ी की कीमत 6.29 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है। इस एमपीवी कार को 2019 लॉन्चिंग के बाद पहली बार नया अपडेट मिला है। फेसलिफ्ट ट्राइबर की ना केवल डिजाइन नई है और इसमें नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं, बल्कि इसमें कई नए फीचर भी जोड़े गए हैं। यह गाड़ी चार वेरिएंट : ऑथेंटिक, इवॉल्यूशन, टेक्नो और इमोशन में आती है। यहां देखें नई रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट कार से जुड़ी जानकारी :-
कीमत
| वेरिएंट |
कीमत |
| ऑथेंटिक |
6.29 लाख रुपये |
| इवॉल्यूशन |
7.24 लाख रुपये |
| टेक्नो |
7.99 लाख रुपये |
| इमोशन |
8.64 लाख रुपये |
सभी कीमतें इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार हैं।
2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट में क्या कुछ मिलता है खास आइए जानते हैं इसके बारे में आगे :-
डिजाइन

रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट कार में आगे की तरफ नए वर्टिकल स्लेट्स के साथ पतली ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश वाला नया 2डी रेनो लोगो दिया गया है। यह भारत में रेनो की पहली कार है जिसमें यह अपडेटेड लोगो दिया गया है। आगे की तरफ इसमें बोल्ड लुक्स वाली एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट के साथ आइब्रो-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं। इसका फ्रंट बंपर काफी बोल्ड है और इसमें सिल्वर आउटलाइन की हुई है। आगे वाले बंपर पर इसमें नीचे की तरफ एलईडी फॉग लैंप्स भी पोजिशन किए गए हैं।


साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो ट्राइबर फेसलिफ्ट पहले जैसी ही लगती है। राइडिंग के लिए इसमें 15-इंच डुअल-टोन स्टाइलिश स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसमें आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स), रूफ रेल्स और पुल -टाइप डोर हैंडल्स पर ब्लैक फिनिश दी गई है। इसमें व्हील आर्क पर पतली बॉडी क्लैडिंग भी दी गई है जो गाड़ी की पूरी लंबाई तक फैली हुई है।
ट्राइबर फेसलिफ्ट कार में तीन नए कलर ऑप्शन : जांस्कर ब्लू, शैडो ग्रे और अंबर टेराकोटा दिए गए हैं।


पीछे की तरफ इसमें नए डिजाइन के एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जिसे ग्लॉस ब्लैक पैनल से कनेक्ट किया गया है। टेलगेट के सेंटर पर इसमें नया ट्राइबर बैज दिया गया है जिस पर ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश मिलती है। इसमें पीछे वाले बंपर पर ब्लैक क्लैडिंग और कॉन्ट्रास्ट के लिए सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।
इंटीरियर

रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट गाड़ी के केबिन में नई ब्लैक और बेज कलर थीम के साथ सीटों पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिससे इसका केबिन काफी स्पेशियस और हवादार लगता है। इसका डैशबोर्ड लेआउट भी पहले से नया है और इस पर इंफोटेनमेंट के लिए नया फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।
यह गाड़ी 7-सीटर लेआउट में आती है। इसमें सेकंड रो पर 60:40 स्प्लिट सीटें दी गई हैं जो स्लाइडिंग, रिक्लाइनिंग और फोल्डिंग फंक्शन के साथ आती है।
फीचर और सेफ्टी


इस एमपीवी कार में 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, रियर वेंट्स के साथ मैनुअल एसी, रिमोट कीलेस एंट्री, वायरलेस फोन चार्जर और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), रेन-सेंसिंग वाइपर और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं।
इंजन व ट्रांसमिशन ऑप्शन

फेसलिफ्ट रेनो ट्राइबर में प्री-फेसलिफ्ट वर्जन की तरह 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :-
| इंजन |
1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन |
| ट्रांसमिशन |
5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी* |
| पावर |
72 पीएस |
| टॉर्क |
96 एनएम |
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह इंजन ऑप्शनल सीएनजी किट के साथ भी उपलब्ध है जिसे ऑथोराइज़्ड डीलरशिप से रेट्रोफिट करवाया जा सकता है।
मुकाबला

रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, लेकिन यह गाड़ी मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन है।














