• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो के भारत में 16 साल हुए पूरेः 10 लाख से ज्यादा गाड़ियां तैयार करने का बनाया रिकॉर्ड, 9 लाख से ज्यादा कारें बेची

    भारत में कंपनी अब तक 9 लाख से ज्यादा कारें बेच चुकी है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 14, 2023 18:08 ist
    info icon
    published onJun 14, 2023 18:08 IST
    last updated onJun 14, 2023 18:08 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट

    Renault

    रेनो ने भारत में 10 लाख कारें तैयार करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने हाल ही में देश में 16 से ज्यादा वर्षों के सफर में 9 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है। इस उपलब्धि में रेनो के चेन्नई स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    रेनो ने भारतीय बाजार में 2005 में कदम रखा था और सबसे पहले अपनी लोगन कार को 2007 में उतारा था। हालांकि, कंपनी ने इस सेडान कार की बिक्री महिंद्रा के साथ जॉइंट वेंचर के तहत जारी रखी थी और इसके बाद 2011 में अपनी पहली इंडिपेंडेंट कार फ्लूएंस उतारी थी। इस प्रीमियम सेडान कार को उतारने के बाद कंपनी ने कोलिओस, पल्स, डस्टर, स्काला, क्विड, लॉजी, कैप्चर, ट्राइबर और काइगर जैसी कारों को लॉन्च किया।

    Renault Triber

    कंपनी के लाइनअप के सभी मॉडल ना केवल लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस हैं, बल्कि यह गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को अच्छा एक्सपीरिएंस भी देते हैं। रेनो एक ब्रांड के रूप में अपने मौजूदा ओनर्स के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम की पेशकश भी कर रही है। मजबूत पकड़, बड़े नेटवर्क और कस्टमर-सेंट्रिक अप्रोच के साथ रेनो भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में निरंतर सफलता और विकास के लिए तैयार है।

    Renault Kwid

    रेनो और उसकी जॉइंट वेंचर पार्टनर कंपनी निसान की योजना 2025 तक छह नए व्हीकल्स को लॉन्च करने की है जिनमें चार नई एसयूवी और दो नई कॉम्पेक्ट ईवी शामिल होंगी।

    यह भी पढ़ें: जल्द रेनो-निसान लाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, टाटा टियागो ईवी को देगी टक्कर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है