• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on aug, 2025

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025

    4.2513 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    The Renault Kiger is a 5-seater subcompact SUV, sporting a muscular design and a decently feature-loaded and spacious cabin. It comes with both naturally aspirated and turbo-petrol engine options catering to families and enthusiasts alike.
    अधिक
    Rs. 6.15 लाख - 11.23 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2025
    कंपेयर with न्यू रेनॉल्ट काइगर
    पुरानी रेनॉल्ट काइगर कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in अगस्त 2025
    रेनॉल्ट काइगर
    5.76 - 10.34 लाख*

    समान कारों का विकल्प देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन999 सीसी - 1199 सीसी
    ग्राउंड क्लीयरेंस205 (मिलीमीटर)
    पावर71 - 98.63 बीएचपी
    टॉर्क96 एनएम - 160 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    ड्राइव टाइपफ्रंट व्हील ड्राइव और 2डब्ल्यूडी
    • पार्किंग सेंसर
    • रियर एसी वेंट्स
    • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
    • कूल्ड ग्लवबॉक्स
    • क्रूज कंट्रोल
    • वायरलेस चार्जर
    • एयर प्योरिफायर
    • एडवांस इंटरनेट फीचर
    • प्रमुख विशेषताएं
    • टॉप फीचर

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    काइगर 2023-2025 आरएक्सई(बेस मॉडल)999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.17 किमी/लीटर6.15 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सई सीएनजी(बेस मॉडल)999 सीसी, मैनुअल, सीएनजी6.15 लाख* 
    आरएक्सएल नाइट एंड डे एडिशन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.17 किमी/लीटर6.75 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सएल999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.17 किमी/लीटर6.90 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सएल सीएनजी999 सीसी, मैनुअल, सीएनजी6.90 लाख* 
    आरएक्सएल नाइट एंड डे एडिशन एएमटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.03 किमी/लीटर7.25 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सएल एएमटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.03 किमी/लीटर7.40 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सटी999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.17 किमी/लीटर7.50 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सएल एएमटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.03 किमी/लीटर8 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सटी ऑप्शनल999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.5 किमी/लीटर8 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सटी ऑप्शनल सीएनजी(टॉप मॉडल)999 सीसी, मैनुअल, सीएनजी8 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सटी ऑप्शनल ड्यूल टोन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.17 किमी/लीटर8.23 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सटी ऑप्शनल एएमटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.03 किमी/लीटर8.50 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सटी ऑप्शनल एएमटी ड्यूल टोन999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.03 किमी/लीटर8.73 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सजेड999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.17 किमी/लीटर8.80 लाख* 
    आरएक्सजेड अर्बन नाइट एडिशन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.17 किमी/लीटर8.95 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सजेड ड्यूल टोन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.17 किमी/लीटर9.03 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सजेड एएमटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.03 किमी/लीटर9.30 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सटी ऑप्शनल टर्बो999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.17 किमी/लीटर9.30 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सजेड एएमटी ड्यूल टोन999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.03 किमी/लीटर9.53 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सटी ऑप्शनल टर्बो ड्यूल टोन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.5 किमी/लीटर9.53 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सजेड टर्बो999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.5 किमी/लीटर10 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सटी ऑप्शनल टर्बो सीवीटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.24 किमी/लीटर10 लाख* 
    आरएक्सजेड टर्बो अर्बन नाइट एडिशन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.5 किमी/लीटर10.15 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सजेड टर्बो ड्यूल टोन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.5 किमी/लीटर10.23 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सटी ऑप्शनल टर्बो सीवीटी ड्यूल टोन999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.24 किमी/लीटर10.23 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सटी टर्बो सीवीटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.24 किमी/लीटर10.45 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सटी टर्बो सीवीटी ड्यूल टोन1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.24 किमी/लीटर10.68 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सजेड टर्बो सीवीटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.24 किमी/लीटर11 लाख* 
    आरएक्सजेड टर्बो अर्बन नाइट एडिशन सीवीटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.24 किमी/लीटर11.15 लाख* 
    काइगर 2023-2025 आरएक्सजेड टर्बो सीवीटी ड्यूल टोन(टॉप मॉडल)999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.24 किमी/लीटर11.23 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    इस कार में यूटिलिटी, प्रैक्टिकैलिटी, फीचर्स और कंफर्ट का मिश्रण नजर आता है

    एक्सटीरियर

    Exterior

    बहुत ही कम अपडेट मिलने के बावजूद काइगर अब भी आउटडेटेड नजर नहीं आती है। और चूंकि इसका साइज बड़ी एसयूवी जितना नहीं है मगर इसमें दिए गए डिजाइन एलिमेंट्स इसमें एक रग्ड एसयूवी वाली वाइब दिला देते हैं। 

    इसका फ्रंट काफी दमदार है और इसमें दमदार हेडलाइट्स और बोनट पर क्रीज लाइंस दी गई है। इसमें स्लीक एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स भी दिए गए हैं और ग्रिल पर क्रोम एम्ब्लिशमेंट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें प्रीमियम लुक वाली एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स भी दिए गए हैं जिनकी इंटेसिटी खाली सड़कों पर बेहतर हो सकती थी। 

    Exterior

    ​साइड प्रोफाइल की बात करें तो रूफ रेल्स,व्हील और साइड क्लैडिंग के साथ ये यहां से भी काफी दमदार नजर आती है। इसमें 16 इंच के ड्युअल टोन अलॉय व्हीलस दिए गए हैं जो हमें काफी पसंद आए और साथ ही इसमें सेंटर कैप पर रेड इंसर्ट और रेड कलर के कैलिपर्स भी दिए गए हैं। 

    रियर प्रोफाइल की बात करें तो यहां से स्लोपिंग रियर विंडस्क्रीन की वजह से क्रॉसओवर जैसी नजर आती है। इसमें रूफ माउंटेड स्पॉयलर और शार्क फिन एंटीना भी दिया गया है जिससे इसे एक स्पोर्टी टच मिलता है। इस शेप से काइगर को अपने मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से एक अलग लुक मिलता है। इसके अलावा इसमें कॉन्ट्रास्टेड स्किड प्लेट और बड़े से सी शेप्ड एलईडी टेललाइट्स दी गई है। 

    Exterior

    कुल मिलाकर काइगर एक हैंडसम लुक वाली सब 4 मीटर एसयूवी है जिसमें काफी रग्ड और स्पोर्टी एलिमेंट्स दिए गए है। साथ ही ये कई ड्युअल टोन कलर में उपलब्ध है और क्रॉसओवर स्टाइलिंग के रहते कई लोगों को काइगर का डिजाइन पसंद आता है। 

    इंटीरियर

    Interior

    काइगर का केबिन काफी बेसिक है और इसमें फंक्शनेलिटी पर फोकस किया गया है। मगर इसका इंप्रेशन उतना अच्छा नहीं पड़ता जितना कि एक्सटीरियर को लेकर पड़ता है। इसकी थीम काफी डल है जो कि डार्क ग्रे कलर में है। हालांकि, इसके डैशबोर्ड पर कॉन्ट्रास्टिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं और सीट्स पर भी ऑरेन्ज कलर का ट्रीटमेंट दिया गया है जिससे इसके केबिन को कुछ कलर मिल जाता है। मगर ये कलर आपको पसंद आएगा या नहीं ये आपके टेस्ट पर निर्भर करता है। 

    क्वालिटी के डिपार्टमेंट में भी ये उतनी इंप्रेसिव नहीं लगती है मगर इसकी कीमत को देखकर इस चीज से संतोष किया जा सकता है। इसके पूरे डैशबोर्ड पर हार्ड ​प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है मगर ये स्क्रैची फिलिंग नहीं देता है। रेनो ने इसके सेंट्रल आर्मरेस्ट और स्टीयरिंग व्हील र लैदरेट मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया है वहीं सीटों को सेमी लेदरेट ट्रीटमेंट दिया गया है। इसके बटंस की क्वालिटी अच्छी है मगर रेनो को इसके एसी कंट्रोल्स थोड़े बेहतर होने चाहिए थे। 

    Interior

    सीट्स की बात करें तो इनपर अच्छा कंफर्ट मिलता है जबकि ये स्टिफ है। सिटी में कुशनिंग में कमी नजर नहीं आती है और आप लंबे सफर पर भी इनपर बैठे रहकर थके हुए महसूस नहीं होते हैं। इसकी सीटों पर हर कद काठी के लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसकी सीटों पर मैनुअल एडजस्टमेंट दिया गया है वहीं ​स्टीयरिंग पर टिल्ट एडजस्टमेंट दिया गया है ऐसे में अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आना आसान हो जाता है। 

    Interior

    इस कार में सीट बेल्ट बकल को ढूंढ पाना उतना आसान नहीं है जबकि आमतौर पर हर कार में ये चीज आसान ही रहती है। इसकी पोजिशनिंग काफी खराब है जिससे सीट बेल्ट का स्लॉट ढूंढ पाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि,यदि बकल थोड़ा उपर रहे तो हर बार सीट सीटबेल्ट लगाने में आपको परेशानी नहीं आएगी। 

    इसमें एक और परेशानी जो नजर आती है वो है केबिन से बाहर की विजिबिलिटी। फ्रंट व्यू में तो कोई परेशानी नहीं आती है मगर इसके ए पिलर काफी मोटे हैं और ओआरवीएम्स और इनके बीच गैप ना होने के कारण एक ब्लाइंड स्पॉट क्रिएट होता है जिससे 90 डिग्री का यू टर्न लेते समय आपको काफी ध्यान रखना पड़ता है। 

    लेकिन ये समस्याएं उतनी बड़ी नहीं है और बाकी इसका केबिन काफी अच्छा है। डिजाइन के मामले में ये सोबर है मगर ये कंफर्टेबल भी है और इसमें काफी प्रैक्टिकल स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं। 

    प्रैैक्टिकैलिटी

    Interior

    इसके चारों दरवाजों पर डोर पॉकेट्स, एक ग्लवबॉक्स और एसी कंट्रोल्स के नीचे दो ओपन स्टोरेज दिए गए हैं। आप इसके सेंटर कंसोल पर दी गई ट्रे में अपना फोन रख सकते हैं जिसके नीचे भी स्पेस दिया गया है। मगर इसका शेप अजीब सा है कि सामान रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। रेनो ने इसमें एक्सट्रा ऑर्गेनाइजर के साथ कपहोल्डर का भी ऑप्शन दिया है। 

    रेगुलर स्टोरेज स्पेस के अलावा इसके डैशबोर्ड पर एडिशनल ग्लवबॉक्स भी दिया गया है जहां दूसरे ग्लवबॉक्स में आपको अपना सामान रखने के लिए ऑर्गेनाइजर दिया गया जो कि कूल भी है। 

    Interior

    इसकी फ्रंट सीट के पीछे रियर पैसेंजर्स के लिए पॉकेट्स और सेंट्रल आर्मरेस्ट में फोन स्टोरेज के साथ दो कपहोल्डर्स दिए गए हैं। चार्जिंग के लिए इसके फ्रंट और रियर में 12 वोल्ट सॉकेट और यूएसबी पोर्ट दिया गया है लेकिन इसमें सी टाइप पोर्ट नहीं दिया गया है। 

    फीचर्स 

    Interior

    काइगर में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटो आईआरवीएम, कीलेस एंट्री, ऑटो एसी और ऑटो ओआरवीएम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    Interior

    इसका इंफोटेनमेंट सेगमेंट में बेस्ट नहीं है मगर ये अपना काम कर देता है। इसका रेजोल्यूशन उतना क्रिस्प नहीं है मगर स्क्रीन अच्छे से काम करती है। ये अटकती नहीं है और इसे फोन से कनेक्ट करना भी आसान है। 

    हालांकि, ड्राइवर की डिस्प्ले में क्रिस्प स्पेसिफिक थीम वाले ड्राइव मोड के साथ क्रिस्प ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें ड्राइव मोड्स के अनुसार डिस्प्ले पर इंफॉर्मेशन बदलती रहती है। उदाहरण के लिए इको मोड पर ये फ्यूल एफिशिएंसी दिखाती है वहीं स्पोर्ट मोड पर जी फोर्स बार और पावर एवं टॉर्क आउटपुट दिखाती है। 

    रेगुलर यूज करने पर इसमें दिया गया 6 स्पीकर साउंड सिस्टम ढंग से काम करता है। मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से इसकी ऑडियो क्वालिटी उतनी प्रीमियम नहीं है जिसकी शिकायत केवल हार्डकोर म्यूजिक लवर्स को ही रहेगी। 

    Interior

    कुल मिलाकर काइगर में आपको ऐसे किसी फीचर की कमी नहीं लगेगी जिससे आपका ओनरशिप एक्सपीरियंस प्रभावित हो। लेकिन अगर मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों को देखें तो इसमें सनरूफ,वेंटिलेटेड सीट्स,ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और हेड्स अप डिस्प्ले जैसे फील गुड फीचर की कमी महसूस होगी। मगर जिन कारों में ये फीचर्स दिए गए हैं वो काइगर से महंगी है। ऐसे में काइगर की कीमत को देखते हुए इसमें दिए गए फीचर्स वाजिब ही लगते हैं। 

    सेफ्टी

    Interior

    काइगर एसयूवी में डुअल एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर वार्निंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इसके मिड वेरिएंट आरएक्सटी में दो एडिशनल एयरबैग्स दिए गए हैं मगर इसके टॉप वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स नहीं दिए गए हैं। 

    2022 में काइगर को ग्लोबल एनकैप से 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसमें दिए गए रिवर्सिंग कैमरा की क्वालिटी थोड़ी और बेहतर होती तो बेहतर होता। 

    रियर सीट एक्सपीरियंस

    Interior
    Interior

    इस सेगमेंट की कारों में रियर सीट एक्सपीरियंस से समझौता करना पड़ता है मगर इस मोर्चे पर काइगर काफी इंप्रैस करती है। यदि आप अपनी फैमिली या बुजुर्गो को इसमें बैठाते हैं तो आपको ये जानकर खुशी होगी ये उनके लिए स्पेशियस और कंफर्टेबल साबित होगी। 

    इसकी रियर सीटों पर अच्छा खासा हेडरूम,नीरूम और फुट रूम स्पेस मिलता है और इसमें 6 फुट तक के लंबे पैसेंजर्स आराम से बैठ सकते हैं। यहां तीन नॉर्मल साइज के वयस्क पैसेंजर्स बैठ सकते हैं और फ्लैट फ्लोर होने की वजह से सिटी में बीच वाला पैसेंजर कंंफर्टेबल रहेगा। मगर लंबे सफर के दौरान मिडिल हेडरेस्ट नहीं होने के कारण आपको शिकायत रह सकती है। 

    एक और छोटी सी शिकायत ये भी है कि विंडोज छोटी होने से और केबिन की डार्क थीम होने से आपको केबिन में खुलेपन का अहसास नहीं होता है। 

    सुरक्षा

    Safety

    काइगर एसयूवी में डुअल एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर वार्निंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इसके मिड वेरिएंट आरएक्सटी में दो एडिशनल एयरबैग्स दिए गए हैं मगर इसके टॉप वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स नहीं दिए गए हैं। 

    2022 में काइगर को ग्लोबल एनकैप से 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसमें दिए गए रिवर्सिंग कैमरा की क्वालिटी थोड़ी और बेहतर होती तो बेहतर होता। 

    बूट स्पेस

    Boot Space
    Boot Space

    काइगर में 405 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जिसमें आप अपनी फैमिली का पूरा वीकेंड लगेज रख सकते हैं जिसमें एक बड़ा,एक मीडियम साइज का और छोटा सूटकेस और डफल बैग रख सकते हैं। इसके बाद भी आप लैपटॉप बैग या छोटे मोटे सामान भी रख सकते हैं। 

    इसके अलावा इसमें 60:40 स्प्ल्टि रियर सीट्स दी गई है जिन्हें फ्लोर पर लेटाकर आप अतिरिक्त सामान भी रख सकते हैं। इसकी बूट लिप काफी उंची है जिससे सामान लोड करने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है। 

    परफॉरमेंस

    Performance

    रेनो काइगर में दो इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें 1 लीटर नैचुरल एस्टिपेरेटेड पेट्रोल और 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है। हमने इसके टर्बो पेट्रोल सीवीटी वेरिएंट को टेस्ट किया है जिसकी ड्राइपविंग के बारे में जानने से पहले  इसके रिफाइनमेंट पर डालिए एक नजर। 

    इंजन 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड 1-लीटर टर्बो
    आउटपुट 72 पीएस/96 एनएम 100 पीएस/160 एनएम
    ट्रांसमिशन 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी  5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी

    चूंकि ये 3 सिलेंडर इंजन ऐसे में ये उतना रिफाइंड नहीं है। इसमें वाइब्रेशन तो कम महसूस होती है मगर ये इंजन काफी शोर करता है। आपको रोजाना तो इससे परेशानी नहीं होगी मगर रेनो को इसके ओवरऑल रिफाइनमेंट पर काम करना चाहिए था। और कंपनी को अब भी इस बारे में सोचना चाहिए क्योंकि इससे काइगर का ड्राइविंग एक्सपीरियंस काफी खराब हो रहा है। 

    Performance

    परफॉर्मेंस की बात करें तो ये इंजन स्पोर्टी तो नहीं है मगर सिटी और हाईवे पर इस्तेमाल करने के लिहाज से इससे अच्छी खासी पावर मिल जाती है। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इसमें सीवीटी गियरबॉक्स का कॉम्बिनेशन भी अच्छा महसूस होता है। ये रेगुलर ट्रांसमिशन की तरह ही गियर बदलता है मगर एएमटी के मुकाबले ये काफी स्मूद है और अटकता नहीं है। 

    जब आपको जल्दी से ओवरटेक करना हो तो ये ज्यादा समय नहीं लेता है और आपको ओवरटेकिंग के लिए पहले से तैयारी नहीं करनी पड़ती है। इसका इंजन 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को आराम से मेंटेन कर लेता है। 

    इसका थ्रॉटल रिस्पॉन्स काफी अच्छा है और हाई आरपीएम पर इसका गियरबॉक्स गियर को होल्ड करके रखता है जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा परफॉर्मेंस पाने के लिए आपको इंजन स्पीड को बिल्ड नहीं करना पड़ता है। स्पोर्ट्स मोड पर आपको स्टीयरिंग व्हील भारी लगेगा जो गैरजरूरी लगता है।

    Performance

    रेगुलर ड्राइविंग के लिए नॉर्मल मोड अच्छा है और आपको अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी अच्छी चाहिए तो आप इको मोड पर ड्राइव कर सकते हैं। हालांकि इस मोड पर थ्रॉटल रिस्पॉन्स काफी डल हो जाता है और रिलैक्स्ड मैनर में ही इसपर ड्राइव किया जाए तो ही अच्छा रहता है। 

    हमनें इसकी फ्यूल एफिशिएंसी को भी टेस्ट किया जहां सिटी में हमें इसने 13 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया तो वहीं हाईवे पर इसने 17.02 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया। टर्बो पेट्रोल इंजन के हिसाब से इतना माइलेज ठीक है। 

    नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की बात करें तो यदि आपके पास बजट कम है और आप काइगर को सिटी में ही चलाने वाले हैं और कभी कभी ही हाईवे पर इस्तेमाल करने वाले हैं तो ही इस इंजन को चुनें। इसके टर्बो पेट्रोल इंजन से आपको सिटी और हाईवे पर ज्यादा अच्छी परफॉर्मेंस मिलेगी। 

    राइड और हैंडलिंग

    Ride and Handling

    इस पूरे ड्राइव एक्सपीरियंस में काइगर की राइड क्वालिटी और कंफर्ट इसका सबसे स्ट्रॉन्ग पॉइन्ट है। इसके सस्पेंशंस सिटी स्पीड ब्रेकर्स,टूटी ही सड़कों और गड्ढों का सामना आराम से कर लेते हैं। इसकी राइड क्वालिटी में एक तरह से अच्छी कुशनिंग महसूस होती है और केबिन का मूवमेंट भी कंट्रोल में रहता है। 

    इसमें 205 मिलीमीटर का ग्राउंड ​क्लीयरेंस दिया गया है इसलिए आपको उंचे स्पीड ब्रेकर्स की चिंता नहीं करनी पड़ती है और आप रफ रास्तों पर भी कार को ज्यादा स्पीड में चला सकते हैं। हाईवे पर भी आपको कंफर्टेबल ड्राइविंग मिलती है और हाईवे स्पीड पर भी इसके सस्पेंशन उतार चढ़ाव का सामना कर लेते हैं। 

    आपको कभी कभार ही केबिन के अंदर झटके महसूस होंगे और बस इसमें केवल इंसुलेशन की ही समस्या है। 

    निष्कर्ष

    Verdict

    इस प्राइस पॉइन्ट में अपने मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से रेनो काइगर काफी अफोर्डेबल है जो कि इसके फेवर में भी जाता है। ये एक वैन्यू फॉर मनी कार है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है क्योंकि कम प्राइस टैग पर आपको रग्ड एसयूवी लुक्स,स्पेशियस और प्रैक्टिकल केबिन के साथ सही फीचर्स,अच्छा सेफ्टी पैकेज और शानदार राइड क्वालिटी मिलती है। ये एक स्पोर्टी ड्राइव वाली कार नहीं है मगर इसके साथ स्मूद ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 

    ये एक बजट कार लगती है क्योंकि रेनो ने इसमें कॉस्ट कटिंग दिखाई है। इसकी केबिन क्वालिटी और नॉइस,वाइब्रेशन और हार्शनेस पर थोड़ा और काम करना चाहिए था और इसमें कुछ फील गुड फीचर्स की कमी भी महसूस होती है मगर थोड़े बहुत समझौते दरकिनार किए जा सकते हैं। 

    यदि आप अपना बजट 13 लाख तक खींच सकते हैं तो इसके मुकाबले मोजूद दूसरी कारों से आपको बेहतर ओवरऑल एक्सपीरियंस मिल जाएगा। मगर इस प्राइस पॉइन्ट पर काइगर काफी अच्छा ऑप्शन है जो कि अपाकी फैमिली के लिए स्टाइलिश लुक,प्रैक्टिकल और कंफर्टेबल एसयूवी है। 

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • काफी आकर्षक है इसका डिजाइन। खासतौर पर रेड और ब्लू कलर में काफी अच्छी नजर आती है ये।
    • सुपर स्पेशियस केबिन के साथ एक जेनुइन फैमिली कार लगती है ये। 405 लीटर काि बूट स्पेस दिया गया है इसमें
    • खराब सड़कों को आराम से हैंडल कर लेते हैं इसके अच्छे से ट्यून किए गए सस्पेंशंस
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • काफी प्लेन नजर आता है इसका इंटीरियर डिजाइन और केबिन में कुछ और कलर्स के भी दिए जा सकते थे ऑप्शंस
    • केवल टॉप वेरिएंट आरएक्सजेड तक ही सीमित है इसमें दिए गए फील गुड फीचर्स
    • केबिन इंसुलेशन थोड़ा और हो सकता था बेहतर

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 न्यूज़

    • नई न्यूज़
    • रोड टेस्ट
    • रेनो काइगर रिव्यू:कम बजट की अच्छी एसयूवी
      रेनो काइगर रिव्यू:कम बजट की अच्छी एसयूवी

      इस रिव्यू में हम आपको बताएंगे कि क्या अपडेट मिलने के बाद ये  कॉम्पिटिशन में बनी रह सकती है या फिर इसे कुछ समझौतों के साथ एक बजट कार के तौर पर ही देखा जा सकता है?

      भानुफरवरी 11, 2025

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 यूज़र रिव्यू

    4.2/5
    पर बेस्ड513 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (513)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (190)
    • कंफर्ट (178)
    • माइलेज (129)
    • इंजन (102)
    • इंटीरियर (94)
    • स्पेस (80)
    • कीमत (103)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • h
      hemanth raaj on अगस्त 20, 2025
      4.3
      Better The More IsBetter The More Is Coated
      It is a very good comfort and it also has very good gear shifting and acceleration it has a comfortable seat and it has also has road convert the engineers so refined it is also good father road trip and little bit of road and it has a very good exhibition and extra it may has very may improve their visiting
      और देखें
    • p
      pratik on अगस्त 18, 2025
      4.3
      Comfortable And Pocket Friendly Car
      I have been using Renault kiger since 2 year and I have driven it around 10000km .The car looks are awesome and ride quality is good. The car doesn't feel much laggy because as the car is 5 seater but sometimes I'm driving it with 6 members for long journey most of the in ghaati area. One thing Renault should work on its rear ac not at all good.
      और देखें
      1
    • a
      alam on अगस्त 06, 2025
      4.5
      Futuristic Car
      Almost all the features are available as it is available in luxury car. Nice look, interior design, exterior design and the different colour variations. It could be better if there is a roof available. Only roof is missing else everything is available as it is available in the luxury cars. Will soon buy this
      और देखें
      1
    • a
      ayush on अगस्त 05, 2025
      4.8
      Kiger Owner Reviewo
      Good buy, average upto 15km/l in the city and its not even gone for its first service. Absolute value for money, its got a comfortable suspension over rough patches, hardly any body roll, ita high so potholes arent worrying. All in all its a good all round compact suv. Its for or a comfortable drive position, back seats are spacious and lots of boots space
      और देखें
    • v
      vivek bhardwaj on जुलाई 20, 2025
      5
      Perfect Car
      The car is very spacious and very good looking In budget this car is fabulous.when i buyed this car my father was saying that this car is not good not as the expectation that he was expecting but after driving and sitting his face reaction was amazing he was just wow its feel to smooth to drive.i will recommend this car for you buy 💯
      और देखें
      3
    • सभी काइगर 2023-2025 रिव्यूज देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 फोटो

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 की 29 फोटो हैं, काइगर 2023-2025 की फोटो गैलरी देखें जिसमें एसयूवी कार का एक्सटीरियर, इंटीरियर और 360 डिग्री व्यू शामिल है।

    • Renault Kiger 2023-2025 Front Left Side Image
    • Renault Kiger 2023-2025 Front View Image
    • Renault Kiger 2023-2025 Rear Right Side Image
    • Renault Kiger 2023-2025 Exterior Image Image
    • Renault Kiger 2023-2025 Exterior Image Image
    • Renault Kiger 2023-2025 Side Mirror (Body) Image
    • Renault Kiger 2023-2025 Headlight Image
    • Renault Kiger 2023-2025 Taillight Image
    space Image

    सवाल और जवाब

    Javed Khan asked on 7 Apr 2025
    Q ) Does the Kiger offer rear AC vents?
    By CarDekho Experts on 7 Apr 2025

    A ) Rear AC vents are available in all variants of the Renault Kiger except the base...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Rohit asked on 23 Mar 2025
    Q ) What type of steering system does the Renault Kiger have?
    By CarDekho Experts on 23 Mar 2025

    A ) The Renault Kiger comes with an electric power steering (EPS) system, which enha...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Satyendra asked on 22 Mar 2025
    Q ) What is the size of the Renault Kiger’s touchscreen infotainment system?
    By CarDekho Experts on 22 Mar 2025

    A ) The Renault Kiger features a 20.32 cm (8-inch) floating touchscreen infotainment...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Imrankhan asked on 12 Dec 2024
    Q ) What engine options are available in the Renault Kiger?
    By CarDekho Experts on 12 Dec 2024

    A ) The Renault Kiger has 1 Petrol Engine on offer.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Srijan asked on 4 Oct 2024
    Q ) What is the ground clearance of Renault Kiger?
    By CarDekho Experts on 4 Oct 2024

    A ) The ground clearance of Renault Kiger is 205mm.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer

    ट्रेंडिंग रेनॉल्ट कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    जनवरी ऑफर देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 लेटेस्ट अपडेट

    • 15 मई 2025: अप्रैल 2025 में रेनो काइगर एसयूवी की 606 यूनिट्स बिकीं, जिसके चलते इसकी मासिक सेल्स में 20 प्रतिशत और सालाना सेल्स में 43 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    और देखें
    space Image
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है