• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ने दिखाई नई कूपे एसयूवी की झलक

    जीप कंपास को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    published on जून 28, 2018 10:46 ist
    info icon
    published onJun 28, 2018 10:46 IST
    last updated onJun 28, 2018 10:46 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Coupe-SUV

    रेनो ने नई मिड-साइज/सी-सेगमेंट कूपे एसयूवी की झलक दिखाई है। इसका कॉन्सेप्ट मास्को मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। कंपनी के अनुसार इसे सबसे पहले रूस, चीन, दक्षिण कोरिया और ब्राजील में लॉन्च किया जाएगा।

    Renault Drive The Future 2017-2022 Business Plan   

    नई कूपे एसयूवी में रेनो कैप्चर वाले फीचर दिए जा सकते हैं। कंपनी द्वारा जारी तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह काफी शार्प और आकर्षक होगी।

    Renault Captur

    नई कूपे एसयूवी को बी0 प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफार्म पर विकासशील देशों में उपलब्ध रेनो कैप्चर और डस्टर भी बनी है। यूरोप जैसे मार्केट में लॉन्च होने वाले मॉडल को रेनो-निसाान के गठबंधन वाले सीएमएफ सी-डी प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है। यूरोप में इस नई कूपे एसयूवी को कडजार के साथ रखा जाएगा। यूरोप में यह रेनो की पहली मिडसाइज एसयूवी थी जिसे सीएमएफ सी-डी प्लेटफार्म पर तैयार गया। हालांकि दोनों का डिजायन लेआउट अलग-अलग होगा।

    Renault Coupe-SUV

    रेनो की नई कूपे एसयूवी को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। नई कूपे एसयूवी जिस प्लेटफार्म पर बनेगी उस प्लेटफार्म पर रेनो की यहां पहले से कारें तैयार हो रही हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि नई कूपे एसयूवी को भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अगर कंपनी इसे भारत में लॉन्च करती है तो यहां इसका मुकाबला स्कोडा करॉक, जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन से होगा।

    Renault Coupe-SUV

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी रेनो की नई एमपीवी

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है