• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2020 तक बंद होगी रेनो लॉजी

    रेनो इंडिया (Renault India) के अनुसार वह अपनी डीज़ल कारों को अप्रैल 2020 से लागू हो रहे बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड नहीं करेगी। यही वजह है कि रेनो लॉजी (Renault Lodgy) बंद हो जाएगी। रेनो लॉजी डीजल इंजन में आती है।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 27, 2019 17:44 ist
    info icon
    published onDec 27, 2019 13:06 IST
    last updated onDec 27, 2019 17:44 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Renault Lodgy

    भारत में अप्रैल 2020 से बीएस6 नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं, जिसके चलते सभी कंपनियों को अपनी कारों में बीएस6 इंजन देना अनिवार्य हो जाएगा। बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड होने के बाद डीजल कारों की कीमतें एक लाख रुपये तक बढ़ जाएगी। यही वजह है कि कुछ कंपनी ने अप्रैल 2020 के बाद डीजल कारें नहीं लाने की बात कही है। इस लिस्ट में रेनो इंडिया (Renault India) का नाम भी शामिल है। 

    रेनो मोटर्स (Renault Motors) की लॉजी एमपीवी (Lodgy MPV) केवल डीजल इंजन में आती है। कंपनी ने डीजल कारों को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड नहीं करने की योजना बनाई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि जल्द ही रेनो लॉजी (Renault Lodgy) बंद हो जाएगी। 

    यह भी पढें : बीएस4 Vs बीएस6: क्या अभी कार खरीदना होगा सही?

    वर्तमान में रेनो लॉजी 1.5 लीटर बीएस4 डीसीआई डीजल इंजन में उपलब्ध है, यह इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ आता है। रेनो लॉजी के एसटीडी, आरएक्सई और आरएक्सएल वेरिएंट में यह इंजन 85 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहं टॉप मॉडल आरएक्सजेड में यह इंजन 110 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। रेनो लॉजी के एसटीडी, आरएक्सई और आरएक्सएल वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, वहीं आरएक्सजेड में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा है। 

    यह भी पढें : भारत में 2022 तक आएगी रेनो की पहली इलेक्ट्रिक कार

    लॉजी के बंद होने के बाद रेनो इंडिया के पास एमपीवी रेंज में केवल ट्राइबर बचेगी। रेनो ट्राइबर (Renault Triber) केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, इसलिए इस कार को बंद नहीं किया जाएगा। रेनो लॉजी की कीमत (Renault Lodgy Price) 8.63 लाख से 12.11 लाख रुपये के बीच है। वहीं रेनो ट्राइबर की प्राइस (Renault Triber Price) 4.95 लाख रुपये से 6.63 लाख रुपये के बीच है। 

    Renault Lodgy

    यह भी पढें : रेनो लाएगी ट्राइबर का एएमटी वर्जन, जानिए कब होगी लॉन्च

    रेनो इंडिया इन दिनों क्विड के फेसलिफ्ट अवतार पर भी काम कर रही है। हाल ही में फेसलिफ्ट रेनो क्विड को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इसके अलावा कंपनी एक सब-4 मीटर एसयूवी को भी भारत में लाने की योजना बना रही है। इस एसयूवी को 2020 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।

    साथ ही पढ़ें :

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट लॉजी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on रेनॉल्ट लॉजी

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है