• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस मार्च 2020 रेनो की बीएस4 कारों पर मिल रहे हैं 2 लाख रुपये तक के लाभ 

    रेनो पहली बार ग्रामीण ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लेकर आई है।

    निखिल
    निखिल
    Published On मार्च 11, 2020 11:04 ist
    info icon
    published onMar 11, 2020 11:04 IST
    last updated onMar 11, 2020 11:04 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    अपकमिंग बीएस6 उत्सर्जन मानकों को देखते हुए कंपनियों के बीच अपनी बीएस4 कारों का स्टॉक निकालने को लेकर होड़ मची हुई है जिसके चलते ब्रांड्स एक से बढ़कर एक ऑफर्स की पेशकश कर ग्राहकों को रुझाने की कोशिश में जुटी है। आज की किस्त में, हम आपको फ्रेंच कार निर्माता रेनो के नवीनतम ऑफर्स के बारे में बताने वाले है जो केवल 31 मार्च तक ही मान्य हैं। 

    रेनो ट्राइबर (Renault Triber)

    Renault Triber

    • रेनो ग्रामीण ग्राहकों जैसे कि किसानों, सरपंच, और ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए 4,000 रुपये तक के विशेष ऑफर की पेशकश कर रही है।

    • मौजूदा रेनो ग्राहक यदि अपनी पुरानी कार के बदले नई कार लेना चाहते हैं तो उन्हें 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त,  रेनो की एक और कार खरीदने पर 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जाएगा। 

    • कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 36-60 महीनों के कार्यकाल के लिए 8.99% की विशेष दर की फाइनेंस की भी पेशकश कर रही है। यह दर 12-30 महीने और 72-84 महीने के कार्यकाल के लिए भिन्न हो सकती है। 

    • हाल ही में कंपनी ने ट्राइबर को बीएस6 नॉर्म्स पर अपडेट किया था। कंपनी जल्द ही इसे एएमटी गियरबॉक्स के साथ भी लॉन्च करेगी। 

     रेनो क्विड (Renault Kwid)

    Renault Kwid

    ऑफर 

    बीएस4 क्विड (प्री-फेसलिफ्ट मॉडल)

    क्विड (फेसलिफ्ट मॉडल)

     बीएस4 वेरिएंट्स 

    बीएस6 वेरिएंट्स

    कैश डिस्काउंट

    50,000 रुपये तक

    25,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    4-साल का वारंटी पैकेज

    उपलब्ध

      उपलब्ध  

      उपलब्ध  

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये 

    4,000 रुपये 

    4,000 रुपये

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    10,000 रुपये तक 

    • रेनो द्वारा दिए जा रहे इस 4 साल के वारंटी पैकेज में 2-साल/50,000 किमी की स्टैण्डर्ड वारंटी और 2 2-साल/50,000 किमी की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल हैं।  

    • लॉयल्टी बोनस रेनो के उन मौजूदा ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है जो एक और रेनो कार लेने जा रहे हैं। इसके तहत 10 हज़ार रूपये का एक्सचेंज बोनस या 5 हज़ार रूपये का कैश डिस्काउंट लिया जा सकता है। 

    • रेनो ट्राइबर की तरह क्विड पर भी ग्रामीण ग्राहकों के लोए 4 हज़ार रुपये तक का विशेष डिस्काउंट उपलब्ध है। 

    रेनो डस्टर (Renault Duster)

    Renault Duster

    ऑफर

    डस्टर (प्री-फेसलिफ्ट)

    डस्टर फेसलिफ्ट

    कुल लाभ

    2 लाख रुपये तक

    2 लाख रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये 

    10,000 रुपये 

    लॉयल्टी बोनस

    20,000 रुपये 

    20,000 रुपये 

    • रेनो डस्टर फ़िलहाल बीएस4 नॉर्म्स पर ही उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही इसे बीएस6 नॉर्म्स पर अपडेट करेगी। 

    • डस्टर पर भी ग्रामीण ग्राहकों के लिए 10 हज़ार का विशेष डिस्काउंट उपलब्ध है। हालांकि, ग्राहक ग्रामीण डिस्काउंट या कॉर्पोरेट डिस्काउंट में से किसी एक का ही फायदा उठा सकते हैं। 

    •  लॉयल्टी बोनस रेनो के उन मौजूदा ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है जो एक और रेनो कार लेने जा रहे हैं। इसके तहत 20 हज़ार रूपये का एक्सचेंज बोनस या 10 हज़ार रूपये का कैश डिस्काउंट लिया जा सकता है।   

    • जानकारी के लिए बता दें कि रेनो ने ऑटो एक्सपो 2020 में डस्टर टर्बो को शोकेस किया था। उम्मीद है कि इसे अगस्त 2020 तक लॉन्च किया जाएगा। 

    रेनो कैप्चर (Renault Captur)

    Renault Captur

    • डस्टर की तरह रेनो कैप्चर भी अब तक बीएस4 नॉर्म्स का ही पालन कर रही है। 

    • कैप्चर पर भी 10 हज़ार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट या ग्रामीण (रूरल) ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। 

    • बीएस4 कैप्चर पर 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट उपलब्ध है। 

    • रेनो के मौजूदा ग्राहक कैप्चर की खरीद पर 20 हज़ार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 10 हज़ार रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट पा सकते हैं।  

    रेनो लॉजी (Renault Lodgy)

    Renault Lodgy

    • रेनो की इस एमपीवी को बीएस6 इमिशन नॉर्म्स पर अपडेट नहीं किया जाएगा। ऐसे में अप्रैल 2020 तक इसे बंद कर दिया जाएगा।

    • लॉजी के सभी वेरिएंट्स पर 2 रुपये तक का कैश डिस्काउंट उपलब्ध है।

    • कैप्चर की तरह लॉजी पर भी 10 हज़ार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट या ग्रामीण (रूरल) ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है।

    यहां जानें: सभी ब्रैंड्स पर चल रही डील और डिस्काउंट्स के बारे में 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है