• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पावरफुल क्विड से जुड़े कई सवालों के जवाब, मिलेंगे यहां

    भारतीय आॅटो सेक्टर में इन दिनों 1.0 लीटर वाली रेनो क्विड काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में कंपनी ने इसके इंजन से जुड़ी जानकारी से पर्दा उठाया है। यहां हम लाए कार से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On अगस्त 19, 2016 17:12 ist
    info icon
    published onAug 19, 2016 17:11 IST
    last updated onAug 19, 2016 17:12 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय आॅटो सेक्टर में इन दिनों 1.0 लीटर वाली रेनो क्विड काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में कंपनी ने इसके इंजन से जुड़ी जानकारी से पर्दा उठाया है। कार कब लाॅन्च?, कीमत क्या होगी?, ऐसे ही कई सवाल हैं जो इन दिनों लोगों की जुबान पर है। यहां हम लाए कार से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    कब शुरू होगी बिक्री?

    1.0 लीटर रेनो क्विड की बिक्री 22 अगस्त 2016 से शुरू होगी। सभी डीलरशिप पर इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बुकिंग राशि 10,000 रूपए से लेकर 25,000 रूपए के बीच रखी गई है।

    कीमत क्या होगी ?

    कंपनी ने अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया हैं। संभावना है कि पावरफुल इंजन की बदौलत इसकी कीमत 50,000 रूपए ज्यादा होगी। 1.0 लीटर क्विड की शुरूआती कीमत 4.0 लाख रूपए से 4.3 लाख रूपए रहने की संभावना है।

    कितने वेरिएंट मिलेंगे?

    1.0 लीटर क्विड दो वेरिएंट में मिलेगी। इसमें एक टाॅप वेरिएंट आरएक्सटी और दूसरा आरएक्सटी (ओ) होगा। इसमें वे सभी फीचर्स मिलेंगे जो मौजूदा क्विड में दिए गए हैं। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। आरएक्सटी (ओ) वेरिएंट में सुरक्षा के लिए ड्राइवर एयरबैग शामिल किया गया है।

    देखने में कैसी है?

    पावरफुल क्विड पर दी गई की बाॅडी ग्राफिक्स और सिल्वर मिरर इसे मौजूदा वर्जन से अलग बनाते हैं। बाकि सभी फीचर्स 800 सीसी इंजन वाली क्विड से लिए गए हैं।

    कार का केबिन कैसा है?

    नई क्विड का इंटीरियर मौजूदा क्विड जैसा है। इसकी सीटें, 300 लीटर का बूट स्पेस और डिजायन किट मौजूदा वर्जन की याद दिलाती है। इसमें ना तो कोई नया कलर शेड जोड़ा गया है और ना ही कोई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। आने वाले समय में रेनो इसमें रियर पावर विंडो और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ अतिरिक्त स्पीकर्स भी दे सकती है।

    क्या खासियत है नए इंजन की?

    पावरफुल क्विड में 1.0 लीटर का इंजन दिया गया है। जो 68 पीएस की पावर और 91 एनएम का टाॅर्क देगा। कंपनी का दावा है कि नई क्विड 23.01 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

    क्या आॅटोमेटेड मैनुअल गियरबाॅक्स मिलेगा?

    जी हां, रेनो क्विड में आॅटोमेटेड मैनुअल गियरबाॅक्स मिलेगा। इस बारे में रेनो के एमडी और सीईओ सुमित सहानी ने पुष्टि भी की है। इसके अलावा आॅटो एक्सपो-2016 में भी 1.0 लीटर क्विड को आॅटोमेटेड मैनुअल गियरबाॅक्स के साथ दिखाया गया था।

    क्या सेफ्टी को अपग्रेड किया गया है?

    सेफ्टी को लेकर क्विड में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुए है। नई क्विड में प्री-टेंशनर सीट बेल्ट शामिल किया गया है। जो दुर्घटना की स्थिति में पैंसेजर को आगे की तरफ जाने से रोकता है। पहले इसमें एबीएस आने चर्चाएं थी, लेकिन अब इसमें एबीएस नहीं मिलेगा। इस फीचर्स को आने वाले समय में शामिल किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है