• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो इंडिया ने शुरू किया नया सर्विस कैंप, कार एसेसरीज, स्पेयर पार्ट और लेबर कॉस्ट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

    इस सर्विस कैंप में कार चेकअप के साथ-साथ रेनो के ग्राहकों के मनोरंजन के लिए काफी सारी फन एक्टिविटीज का आयोजन किया जा रहा है जहां वो आकर्षक ईनाम भी जीत सकते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 13, 2020 18:45 ist
    info icon
    published onJul 13, 2020 18:45 IST
    last updated onJul 13, 2020 18:45 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    • कार चैकअप के साथ-साथ कस्टमर्स का मनोरंजन करने के लिए होंगी फन एक्टिविटीज़
    • रेनो के कस्टमर्स को डिस्काउंटेड प्राइस पर मिलेगा एक्सटेंडेड वॉरन्टी और रोड साइड असिस्टेंस का लाभ

    रेनो इंडिया ने 13 जुलाई से देश में 'रेनो वेलकम बैक कैंप' नाम से 14 दिवसीय सर्विस कैंप शुरू किया है। इस कैंप में रेनो के ग्राहकों को एसेसरीज़ पर 50 प्रतिशत, स्पेयर पार्ट्स पर 10 प्रतिशत, लेबर चार्ज पर 15 प्रतिशत, इंजन ऑयल पर 5 प्रतिशत और 'माय रेनो' रजिस्टर्ड कस्टमर्स को चुनिंदा पार्ट्स और एसेसरीज पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी 'रेनो सिक्योर' नाम से एक्सटेंडेड वॉरन्टी और रोडसाइड असिस्टेंस पैकेज पर 10 प्रतिशत की छूट भी दे रही है। वहीं कुछ चुनिंदा वैल्यू एडेड सर्विस पर भी 50 प्रतिशत तक के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें: इस जुलाई रेनो की कार खरीदें और करें 70,000 रुपये तक की बचत

     

    बता दें कि इस कैंप में सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाएगा। फिलहाल भारत में रेनो के 370 सेल्स और 450 सर्विस टचपॉइन्ट्स मौजूद हैं। 

    यह भी पढ़ें: रेनो क्विड 1.0-लीटर आरएक्सएल लॉन्च, कीमत 4.16 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है