• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी मोटर्स ने पुणे में स्थापित किया 50 केडब्ल्यू का चार्जिंग स्टेशन

    कोई भी कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करने वाली इलेक्ट्रिक कार यहां चार्ज की जा सकेगी जिसे फोर्टम के मोबाइल एप्लिकेशन से बुक कराना होगा।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 12, 2021 14:54 ist
    info icon
    published onJul 12, 2021 14:54 IST
    last updated onJul 12, 2021 14:54 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    एमजी मोटर्स इंडिया ने फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव इंडिया के साथ पार्टनरशिप में पुणे में 50 केडब्ल्यू का सुपरफास्ट पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। ये चार्जिंग स्टेशन एमजी के पिंपरी चिंचवाड़ डीलरशिप पर स्थापित किया गया है। 

    इस चार्जर से एमजी जेडएस ईवी को 50 मिनटर में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ फ्री एसी चार्जर,एक प्लग एंड चार्जर केबल और चार्ज ऑन द गो के साथ रोड साइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी दी जा रही है। 

    बता दें कि एमजी मोटर्स और फोर्टम पूरी दुनिया में सबसे बड़े ईवी चार्जिंग सर्विस प्रोवाइडर हैं जिनके बीच 2019 में पार्टनरशिप हुई थी। इसके बाद से भारत में इन दोनों कंपनियों मिलकर दिल्ली एनसीआर,मुंबई,पुणे,हैदराबाद,बेंगलुरू और अहमदाबाद में करीब 11 चार्जिंग स्टेशन लगा चुकी हैं। 

    इस मौके पर फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अवधेश कुमार ने कहा कि 'फोर्टम चार्ज एंड ड्राइव नेटवर्क के रहते इलेक्ट्रिक कार यूजर्स मुंबई से पुणे के बीच बिना रेंज की टेंशन के ड्राइव कर सकेंगे क्योंकि दोनों सिटीज़ में फोर्टम चार्जर्स की सुविधा दे दी गई है।'

    बता दें कि एमजी मोटर्स की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी देश के 37 शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। जेडएस इलेक्ट्रिक की कीमत 20.99 लाख रुपये से शुरू होती है, वहीं जेडएस ईवी टॉप मॉडल की प्राइस 24.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी जेडएस ईवी 2020-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है