• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति, रेनो और किया की कारें नए साल से होंगी महंगी

    मारुति, रेनो और किया तीनों ही कंपनियों की कारें जनवरी 2023 से महंगी हो जाएंगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 09, 2022 12:43 ist
    info icon
    published onDec 09, 2022 12:43 IST
    last updated onDec 09, 2022 12:43 IST
    656 Views
    • Write a कमेंट

    Kia, Renault And Maruti

    • किया मॉडल्स की कीमतें नए साल में 50,000 रुपए तक बढ़ जाएंगी।
    • रेनो और मारुति कारों की कीमतें थोड़ी बहुत बढ़ सकती हैं।
    • सभी गाड़ियों की नई कीमतें जनवरी में सामने आएंगी।  
    • किया का कहना है कि नई कीमतें 31 दिसंबर तक के सभी पेंडिंग ऑर्डर पर लागू होंगी।  

    कई कार कंपनियों ने घोषणा की है कि वह अपने मॉडल्स की कीमतें जनवरी 2023 से बढ़ा देंगी। सिट्रोएन, मर्सिडीज़ बेंज और ऑडी के बाद अब मारुति, रेनो और किया ने भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। सभी कार कंपनियों ने कीमतें बढ़ाने की वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी बताई है।

    मारुति

    Maruti Alto 800
    Maruti Grand Vitara

    मारुति का कहना है कि कीमतें बढ़ाने के पीछे सबसे बड़ा कारण रेगुलटरी आवश्यकताएं और इन्फ्लेशन है। जनवरी में कंपनी अपनी मॉडल वाइज़ कीमतें बढ़ा सकती है। वर्तमान में मारुति की सबसे सस्ती कार ऑल्टो800 है जिसकी शुरूआती प्राइस 3. 39 लाख रुपए है, जबकि कंपनी के लाइनअप में सबसे महंगी कार ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट है जिसकी कीमत 19.65 लाख रुपए (सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

    किया

    मॉडल 

    मौजूदा प्राइस रेंज (एक्स-शोरूम)  

    सेल्टोस 

    10.49 लाख रुपए से 18.65 लाख रुपए 

    सोनेट 

    7.49 लाख रुपए से 13.99 लाख रुपए 

    कार्निवल 

    30.99 लाख रुपए से 35.49 लाख रुपए 

    केरेंस 

    10 लाख रुपए से 18 लाख रुपए 

    ईवी6

    59.95 लाख रुपए से 64.95 लाख रुपए 

    Kia Carens And Seltos

    किया ने घोषणा की है कि वह अपने मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमतें 1 जनवरी से 50,000 रुपए तक बढ़ा देगी। सभी मॉडल और वेरिएंट की नई कीमतें जनवरी तक सामने आएंगी। कंपनी का कहना है कि यह नई कीमतें 31 दिसंबर तक लिए गए सभी पेंडिंग ऑर्डर पर मान्य होंगी।

    यह भी पढ़ें: मर्सिडीज-बेंज और ऑडी की कारें जनवरी 2023 से होंगी महंगी, पांच प्रतिशत तक बढ़ेंगी कीमतें

    रेनो

    मॉडल 

    मौजूदा प्राइस  (एक्स-शोरूम)

    क्विड 

    4.64 लाख रुपए से 5.99 लाख रुपए

    काइगर

    5.99 लाख रुपए से 10.62 लाख रुपए

    ट्राइबर

    5.92 लाख रुपए से 8.51 लाख रुपए

    Renault Kiger

    रेनो ने भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में नहीं बताया है कि वह अपनी कारों की कितनी कीमतें बढ़ाएगी। उम्मीद है की दूसरी कार कंपनियों की तरह ही रेनो भी अपनी इन तीनों कारों की मामूली कीमतें बढ़ा सकती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है