• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पेट्रोल 3.02 रूपए हुआ सस्ता, डीज़ल 1.47 रूपए महंगा

    आम बजट के दिन पेट्रोल कंपनियों की तरफ से भी आम आदमी के लिए मिली-जुली खबर आई। एक ओर जहां पेट्रोल की कीमतों में 3.02 रूपए प्रति लीटर की कमी की गई, वहीं दूसरी ओर डीज़ल 3.02 रूपए प्रति लीटर महंगा हो गया। नई दरें आज आधी रात से लागू होंगी।

    सुमित
    सुमित
    Published On फरवरी 29, 2016 20:04 ist
    info icon
    published onFeb 29, 2016 20:04 IST
    last updated onFeb 29, 2016 20:04 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    सोमवार मध्यरात्रि से दिल्ली में पेट्रोल का दाम 59.63 रूपए लीटर से घटकर 56.61 रूपए लीटर पर आ जाएगा। वहीं डीज़ल का दाम 44.96 रूपए से 46.43 रूपए लीटर हो जाएगा। इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने यह जानकारी दी।

    इससे पहले 17 फरवरी को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बदलाव किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के रुख के बीच पेट्रोल की कीमत में यह लगातार सातवीं कटौती है। डीज़ल की कीमतों में 17 फरवरी के बाद यह लगातार दूसरी बढ़ोतरी है।

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है