• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पेट्रोल 50 पैसे व डीज़ल 46 पैसे हुआ सस्ता

    पेट्रोल के दाम में 50 पैसे और डीजल के दाम में 46 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई यह कटौती मंगलवार आधी रात से लागू हो चुकी है। इससे बाद से दिल्ली में पेट्रोल का दाम 60.48 रुपए से घटकर 59.98 रुपए प्रति लीटर व डीज़ल का दाम 46.55 रुपए से घटकर 46.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

    सुमित
    सुमित
    Published On दिसंबर 16, 2015 19:56 ist
    info icon
    published onDec 16, 2015 19:56 IST
    last updated onDec 16, 2015 19:56 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    वहीं बात करें जयपुर शहर की तो यहां पेट्रोल व डीज़ल की कीमतों में क्रमशः 28 पैसे व 24 पैसे सस्ता हुआ है। दामों में यह अंतर राज्य सरकार के रोड सेस बढ़ाने के कारण हुआ है। जयपुर में अब पेट्रोल 63.26 रूपए, वहीं डीज़ल 49.59 रूपए लीटर मिलेगा। पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दाम में यह कटौती उम्मीद से काफी कम मानी जा रही है।

    पेट्रोल-डीज़ल के दामों में कटौती का मुख्य कारण है ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में कमी। इस समय क्रूड ऑयल के दाम 11 साल के निचले स्तर पर है। भारत जिन देशों से कच्चे तेल की खरीद करता है, वहां क्रूड आॅयल का औसत मूल्य 11 साल के सबसे निचले स्तर 34.39 डाॅलर प्रति बैरल रह गया।

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है