• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पेट्रोल-डीज़ल पर लग सकता है स्वच्छ भारत टैक्स

    केंद्र सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीज़ल पर स्वच्छ भारत टैक्स (सेस) लगाने की योजना बना रही है। अगर ऐसा हुआ तो पेट्रोल-डीज़ल भरवाने पर जेब थोड़ी और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। स्वच्छ भारत अभियान की फंडिंग के लिए इस सेस को लगाने पर विचार चल रहा है। सरकार पहले ही 15 नवंबर से सर्विस टैक्स पर 0.5 पर्सेंट का स्वच्छ भारत सेस लगा चुकी है।

    सुमित
    सुमित
    Published On जनवरी 21, 2016 16:07 ist
    info icon
    published onJan 21, 2016 16:07 IST
    last updated onJan 21, 2016 16:07 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Swachh Bharat Cess might be introduced on Petrol and Diesel

    स्वच्छ भारत अभियान को 2 अक्टूबर 2014 को लॉन्च किया गया था। अक्टूबर 2019 तक इस पर 2.23 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

    मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र के मुताबिक 'इस अभियान का दायरा काफी बड़ा है। इसके हर लक्ष्य को पाने के लिए काफी मात्रा में पैसे की जरूरत है। स्वच्छ भारत अभियान के लिए सरकार फंड जुटाने के सभी रास्तों पर विचार कर रही है। इनमें से एक या उससे अधिक प्रस्ताव को आगे लागू किया जा सकता है।'

    नीति आयोग ने स्वच्छ भारत पर मुख्यमंत्रियों की एक समिति बनाई थी। उसके सुझावों के आधार पर ही ये प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। स्वच्छ भारत पर बनी मुख्यमंत्रियों की समिति ने कहा था कि इस अभियान पर केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है, 'इस अभियान के लिए केंद्र सरकार 75 प्रतिशत और राज्यों 25 फीसदी फंड देना चाहिए। पहाड़ी राज्यों में 90 प्रतिशत फंड केंद्र और 10 फीसदी योगदान राज्य सरकार का होना चाहिए।' राज्यों की ओर से यह भी कहा गया है कि वे इस अभियान के लिए स्वच्छ भारत बॉन्ड भी जारी कर सकते हैं। जिसे केंद्र टैक्स फ्री कर सकता है। इससे निवेश भी बढ़ेगा।

    स्वच्छ भारत अभियान के तहत सबसे ज्यादा खर्च टॉयलेट बनवाने पर होना है। अकेले  ग्रामीण इलाकों में यह खर्च 1.34 लाख करोड़ रुपए बैठेगा। फंड जुटाने को लेकर की गई सिफारिशों से जुड़ा ऐलान अगले महीने होने वाले बजट सत्र के दौरान किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें:

    भारत में नए पेट्रोल इंजन लाएगी लैंड रोवर

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है