• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान एक्स-ट्रायल 2016-आॅटो एक्स्पो में होगी लाॅन्च

    जापानी कार निर्माता कंपनी निसान अपनी एसयूवी एक्स-ट्रायल को 2016 में आयोजित होने वाले आॅटो एक्सपो में लाॅन्च करेगी। निसान की ओर से एक्स-ट्रायल को पहले नवम्बर में लाॅन्च किया जाना था, लेकिन किन्ही कारणों के चलते अब इसे 2016-आॅटो एक्सपो में लाॅन्च किया जाएगा। इस कार को एसयूवी सेग्मेंट में हालही में लाॅन्च हुई शेवरले टैªल्ब्लेज़र से मुकाबला करना होगा।

    नबील
    नबील
    Published On नवंबर 24, 2015 19:15 ist
    info icon
    published onNov 24, 2015 19:15 IST
    last updated onNov 24, 2015 19:15 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan X-Trail

    Nissan X-Trail

    इससे पहले निसान कंपनी की ओर से थर्ड जनरेशन एसयूवी एक्स-ट्रायल को इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो में दिखाया गया था। इंडोनेशियाई माॅडल में 2.0-लीटर का डायरेक्ट इंजेक्ट फोर सिलेण्डर इंजन दिया गया था जो 144 पीएस पावर और 200 एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है, वहीं इसका 2.5-लीटर का एमपीआई फोर सिलेण्डर इंजन 171 पीएस पावर और 233 एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है। 2.5-लीटर इंजन के साथ एक्सट्राॅनिक सीवीटी और 2.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन और एक्सट्राॅनिक सीवीटी गियर बाॅक्स आॅप्शन दिया जाएगा। भारत में इस एसयूवी कार के साथ निसान का 2.0- डीसीआई मोटर के साथ सीवीटी गियर बाॅक्स आॅप्शन भी दिया जाएगा।

    एक्सटीरियर पर गौर करें तो इसमें स्लिम हैडलैम्पस, वी-मोशन ग्रिल, सी शेप टेल लैम्प और डी पिलर किन्क आदि फीचर दिए गए हैं, साथ ही आॅटो हैडलाइट, एक्टिव राइड कंट्रोल और एलईडी रनिंग लैम्पस भी दी गई हैं। इसके टाॅप ट्रिम के साथ हीटेड डोर मिरर, फुल एलईडी हैडलाइट्स, कीलैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, आॅटोमैटिक वाइपर्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पावर फ्रंट सीट, क्रूज़ कंट्रोल, 18-इंच व्हील, लैदर सीट और माॅनिटर जैसे कई एडवांस फीचर दिए गए हैं। आपको बता दें कि भारत में 2004 से 2014 के बीच एसयूवी एक्स-ट्रायल बिेक्री के लिए उपलब्ध थी लेकिन कम मांग होने की वजह से इसकी बिक्री बंद कर दी गई थी।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    निसान एक्स-ट्रेल पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है