• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जनवरी में निसान-डैटसन की कारों पर मिल रही है 80,000 रुपये तक की छूट

    अगर आप इस महीने निसान या डैटसन की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जनवरी में ये दोनों कार कंपनियां अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए निसान-डैटसन की किस कार पर कितनी छूट मिल रही हैः-

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 13, 2021 17:53 ist
    info icon
    published onJan 13, 2021 17:47 IST
    last updated onJan 13, 2021 17:53 IST
    6K Views
    • Write a कमेंट

    • निसान किक्स पर इस महीने सबसे ज्यादा 80,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • निसान अपने पुराने ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी दे रही है।
    • डैटसन केवल रेडी-गो पर ही कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।
    • यह कार डिस्काउंट ऑफर 31 जनवरी 2021 तक मान्य है।

    अगर आप इस महीने निसान या डैटसन की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जनवरी में ये दोनों कार कंपनियां अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए निसान-डैटसन की किस कार पर कितनी छूट मिल रही हैः-

    निसान किक्स

    Nissan Kicks

    बोनस

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    50,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    20,000 रुपये

    कुल फायदा

    80,000 रुपये तक

    • निसान किक्स में दो पेट्रोल इंजनः 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (106पीएस/142एनएम) 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ और 1.3 लीटर टर्बो (156पीएस/254एनएम) 6-स्पीड मैनुअल व सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ दिया गया है।
    • इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की प्राइस 9.49 लाख से 14.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
    • निसान अपने पुराने ग्राहकों को अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस के रूप में लॉयल्टी बोनस भी दे रही है।

    डैटसन रेडी-गो

    Datsun redi-GO

    बोनस

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल फायदा

    35,000 रुपये तक

    • डैटसन रेडी गो की प्राइस 2.86 लाख से 4.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
    • डैटसन की इस एंट्री लेवल हैचबैक कार में दो पेट्रोल इंजनः 0.8 लीटर (54पीएस/72पीएस) और 1.0 लीटर (69पीएस/91एनएम) दिए गए हैं।

    डैटसन गो

    Datsun GO

    बोनस

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कुल फायदा

    40,000 रुपये तक

    डैटसन गो प्लस

    Datsun GO+

    बोनस

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कुल फायदा

    40,000 रुपये तक

    • डैटसन गो प्लस की प्राइस 4.25 लाख से 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
    • इसमें गो हैचबैक वाले ही इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्सचेंज बोनस केवल एनआईसी डीलरशिप पर मिल रहे हैं। आपके शहर में इन कारों के वेरिएंट व इंजन वाइज डिस्काउंट ऑफर कम-ज्यादा हो सकते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा जानकारी के लिए हम नजदीकी निसान-डैटसन डीलरशिप पर जाने की सलाह देते हैं।

    यह भी देखें: डैटसन रेडी गो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है