• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस मामले में स्कोडा ऑक्टाविया जैसी होगी नई रैपिड सेडान, जानें कब होगी लॉन्च

    स्कोडा अपने इंडिया 2.0 प्लान के तहत रैपिड को एकदम नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 04, 2019 13:55 ist
    info icon
    published onDec 04, 2019 13:55 IST
    last updated onDec 04, 2019 13:55 IST
    499 Views
    • Write a कमेंट

    Next-gen Skoda Rapid Will Be An Octavia-like Notchback. Launch In 2021

    • मौजूदा मॉडल से एकदम अलग होगा स्कोडा रैपिड का नेक्सट जनरेशन मॉडल
    • 95 प्रतिशत तक भारत में ही तैयार होगी ये कार, कीमत भी होगी काफी किफायती
    • केवल पेट्रोल इंजन का ही मिलेगा विकल्प
    • स्कोडा इंडिया 2021 तक लॉन्च कर सकती है नई रैपिड

    साल 2011 के बाद स्कोडा की रैपिड सेडान में कंपनी ने ज्यादा बदलाव नहीं किए। हालांकि, 2011 से लेकर के अब तक स्कोडा इस कार के कुछ स्पेशल एडिशन निकालती रही। लेकिन अब इसका मौजूदा मॉडल थ्री बॉक्स सेडान स्टाइलिंग में आता है जबकि नई रैपिड में ऑक्टाविया जैसा लिफ्टबैक बूट लिड देखने को मिलेगा।

    सेकंड जनरेशन स्कोडा रैपिड को भारत में तैयार किए गए नए एमक्यूबी-एओ-आईएन प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। स्कोडा इंडिया एमक्यूबी-एओ-आईएन प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने वाले मॉडल्स को 95 प्रतिशत तक यहीं तैयार करेगी। इसका मतलब ये नहीं की कंपनी की अपकमिंग कारों की क्वालिटी से कोई भी समझौता किया जाएगा।

    स्टैंडर्ड मेंटेन करने को लेकर स्कोडा का दावा है कि एमक्यूबी-एओ-आईएन प्लेटफॉर्म में इस्तेमाल किए जाने वाले भारत निर्मित पुर्जे पूरी तरह से जांचे परखे गए हैं। स्कोडा द्वारा इस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया पहला प्रोडक्ट एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी जिसे 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जा सकता है। इसका मुकाबला किया सेल्टोस से होगा।

    Next-gen Skoda Rapid Teased In Russia; India Launch Likely In 2022

    स्कोडा की रशियन वेबसाइट पर नेक्सट जनरेशन रैपिड का टीज़र जारी हो चुका है। ये कंपनी की प्रीमियम हैचबैक स्काला जैसी लगती है। माना जा रहा है कि इसका भारतीय वर्जन भी स्काला जैसा होगा। नई रैपिड में स्काला के इंटरनेशनल मॉडल जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें वर्चुअल कॉकपिट डिस्प्ले के साथ बड़ा डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर, फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंटरनेट पर बेस्ड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

    Next-gen Skoda Rapid Will Be An Octavia-like Notchback. Launch In 2021

    स्कोडा इंडिया घोषणा कर चुकी है कि वो बीएस6 नॉर्म्स लागू हो जाने के बाद 1.5 लीटर टीडीआई इंजन बंद कर देगी। ऐसे में माना जा रहा है कि रैपिड का नया मॉडल केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध होगा। ये 1.0 लीटर बीएस6 टीएसआई इंजन होगा जिसे दो अलग पावर ट्यूनिंग 95पीएस/175एनएम और 115पीएस/200एनएम के साथ पेश किया जाएगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और डीएसजी गियरबॉक्स दिया जा सकता है।


    नई रैपिड को 2021 के अंत या फिर 2022 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस मौजूदा मॉडल जैसी (8.82 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये, एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। नेक्स्ट जनरेशन स्कोडा रैपिड का मुकाबला अपकमिंग होंडा सिटी, हुंडई वरना फेसलिफ्ट, टोयोटा यारिस और मारुति सियाज़ से होगा। रैपिड के मौजूदा मॉडल और वेंटो की तरह फॉक्सवेगन भी न्यू जनरेशन रैपिड सेडान का अपना वर्जन भी उतार सकती है। 

    यह भी पढ़ें: जल्द स्कोडा ऑक्टाविया आरएस245 होगी भारत में लॉन्च 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है