नई महिंद्रा स्कॉर्पियो का प्रोडक्शन मॉडल टेस्टिंग के दौरान आया नज़र, जानिए क्या मिलेगा खास
नई जनरेशन की महिंद्रा स्कॉर्पियो (mahindra scorpio) को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और एक बार फिर से इसे टेस्टिंग करते देखा गया है। इस बार इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल की तस्वीरें सामने आई हैं। हाल ही में लीक हुए ट्रेडमार्क फाइल के अनुसार नई स्कॉर्पियो को स्कॉर्पियन नाम दिया जा सकता है।
- Write a कमेंट
- इसके एयरडैम पर हनीकॉम्ब पेटर्न दिया गया है।
- इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन नया होगा।
- इसमें थार वाला 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन दिए जा सकते हैं।
- यह रेगुलर मॉडल से महंगी हो सकती है।

नई जनरेशन की महिंद्रा स्कॉर्पियो (mahindra scorpio) को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और एक बार फिर से इसे टेस्टिंग करते देखा गया है। इस बार इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल की तस्वीरें सामने आई हैं। हाल ही में लीक हुए ट्रेडमार्क फाइल के अनुसार नई स्कॉर्पियो को स्कॉर्पियन नाम दिया जा सकता है।

महिन्द्रा स्कॉर्पियो का नया मॉडल पहले से बड़ा हो सकता है। तस्वीरों पर गौर करें तो इसमें महिंद्रा की पारंपरिक ग्रिल दी गई है जिसमें वर्टिकल स्लेट का इस्तेमाल हुआ है। ग्रिल के दोनों ओर ड्यूल-बेरल हेडलैंप दिए गए हैं। दूसरी तस्वीर में इसके सी-शेप एलईडी डीआरएल की झलक देखी जा सकती है जिन्हें फ्रंट बंपर के दोनों साइड पर पोजिशन किया गया है। इसके फ्रंट बंपर के निचले हाल्फ हिस्से में हनीकॉम्ब मैश पेटर्न दिया गया है और यहां फॉग लैंप भी दिए जा सकते हैं।

इस अपकमिंग कार में ओआरवीएम के साथ इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर, रूफ रेल्स, नए अलॉय व्हील और साइड स्टेप जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके डोर हैंडल का लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा ही है। पीछे की तरफ इसमें साइडवे ऑपनिंग डोर और स्पॉइलर इंटीग्रेटेड ब्रेकलाइट जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।
न्यू स्कार्पियो को मौजूदा लैडर फ्रेम चेसिस के अपडेड वर्जन पर तैयार किया जा सकता है। इसके केबिन को नया डिजाइन दिया जाएगा और इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम व कई नए लेटेस्ट फीचर दिए जाएंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : 2021 में 10 लाख से 20 लाख रुपये के बजट में लॉन्च होंगी ये टॉप 10 कारें
महिंद्रा स्कॉर्पियो 2021 में थार वाले पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर टर्बो इंजन मिल सकता है जो 150 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में 2.2 लीटर इंजन मिलता है जिसका पावर आउटपुट 130पीएस/300एनएम है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स का ऑप्शन दे सकती है।

नई महिंद्रा स्कार्पियो को भारत में 2021 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है और यह मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है। वर्तमान में स्कॉर्पियो की प्राइस 12.42 लाख से 1.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नया मॉडल आने के बाद कंपनी मौजूदा स्कॉर्पियो कार की बिक्री भी जारी रख सकती है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इस महिंद्रा कार का कंपेरिजन किया सेल्टोस, हुंडई क्रेटा और निसान किक्स से होगा।
यह भी देखें: महिंद्रा स्कॉर्पियो ऑन रोड प्राइस














