• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई किया कार्निवल के टॉप मॉडल हाई-लिमोजिन से उठा पर्दा

    किया मोटर्स ने इस साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चौथी जनरेशन की कार्निवल एमपीवी से पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने साउथ कोरिया में नई किया कार्निवल (new kia carnival) के टॉप मॉडल हाई-लिमोजिन से पर्दा उठाया है।

    सोनू
    सोनू
    published on नवंबर 13, 2020 17:09 ist
    info icon
    published onNov 13, 2020 17:09 IST
    last updated onNov 13, 2020 17:09 IST
    7.8K Views
    • Write a कमेंट
    • चौथी जनरेशन की किया कार्निवल को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में अगस्त 2020 में पेश किया गया था।
    • अब कंपनी ने साउथ कोरिया में इसके टॉप मॉडल हाई-लिमोजिन से पर्दा उठाया है।
    • इसे 7 और 9-सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है और 294पीएस पावर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है।
    • आने वाले समय में कंपनी इसमें डीजल इंजन और 4-सीटर का ऑप्शन भी देगी।
    • भारत में थर्ड जनरेशन कार्निवल बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन अभी तक इसका हाई-लिमोजिन वेरिएंट यहां लॉन्च नहीं हुआ है।

    किया मोटर्स ने इस साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चौथी जनरेशन की कार्निवल एमपीवी से पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने साउथ कोरिया में नई किया कार्निवल (new kia carnival) के टॉप मॉडल हाई-लिमोजिन से पर्दा उठाया है।

    किया कार्निवल हाई-लिमोजिन को हर कोई देखते ही पहचान सकता है कि यह रेगुलर मॉडल से अलग है। इसमें रूफ पर एक बॉक्स फिट किया गया है जो रूफलाइन से अटैच है और इसके चलते इसमें रेगुलर कार्निवल एमपीवी की तुलना 291 मिलीमीटर अतिरिक्त हेडरूफ स्पेस मिलता है। इस लग्जरी कार में एचडीएमआई के साथ रूफ माउंटेट 21.5 इंच रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन, यूएसबी पोर्ट और स्मार्ट डिवाइस मिररिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी ऊंची वाली रूफ में अंदर की तरफ एम्बिएंट लाइटिंग के साथ एलईडी लैंप भी दिए गए हैं।

    किया कार्निवल टॉप मॉडल में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए है। इस लिस्ट में बिल्ट-इन एयर प्यूरीफायर भी शामिल है, जिसे पैसेंजर सीटबैक से अटैच किया हुआ है। इसके अलावा इसमें हीटेड और कूल्ड कप होल्डर और पीछे वाले पैसेंजर के लिए प्राइवेसी कर्टेन जैसे फीचर भी शामिल किए गए हैं। इसकी मिडिल रो में वीआईपी लॉन्ज सीटें दी गई हैं, जिनमें बिल्ट-इन फुट रेस्ट भी मिलता है। इसमें थर्ड रो सीटें भी मिलती है। चौथी जनरेशन की कार्निवल में डैशबोर्ड पर 12.3 इंच की दो स्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    किया कार्निवल हाई-लिमोजिन को कोरिया में 7 और 9-सीटर लेआउट में पेश किया जाएगा। आने वाले समय में कंपनी इसमें और भी ज्यादा लग्जरी 4-सीटर कार का ऑप्शन देगी। इस वेरिएंट में ऑल-ब्लैक और बैज इंटीरियर का ऑप्शन मिलेगा। इसे केवल 3.5 लीटर वी6 पेट्रोल इंजन में पेश किया जाएगा, जिसका पावर आउटपुट 294पीएस/355एनएम होगा। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड शिफ्ट-बाय-वायर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा। बाद में कंपनी इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन भी शामिल करेगी।

    किया मोटर्स ने तीसरी जनरेशन की कार्निवल के हाई-लिमोजिन वेरिएंट को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था, लेकिन अभी तक यह वेरिएंट भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। चर्चाएं हैं कि कोरोना वायरस और देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इसे नहीं उतारा गया। वर्तमान में किया कार्निवल की प्राइस 24.95 लाख से 33.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इस कार के कंपेरिजन में सीधे तौर पर फिलहाल कोई गाड़ी मौजूद नहीं है। प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में इसे टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के ऊपर जबकि मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास के नीचे पोजिशन किया गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारत में चौथी जनरेशन की किया कार्निवल को 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    किया कार्निवल पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sandeep kumar o
    Nov 16, 2020, 1:21:44 PM

    Yah model Bharat mein kab tak launch ho raha hai commercial milegi ya nahin milegi

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है