• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगले महीने लॉन्च हो सकती है ये शानदार बीएमडब्ल्यू कार

    इसकी टक्कर मर्सिडीज़ ई-क्लास, ऑडी ए6 और जगुआर एक्सएफ समेत सेगमेंट की दूसरी लग्ज़री कारों से होगी

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मई 12, 2017 15:19 ist
    info icon
    published onMay 12, 2017 15:19 IST
    last updated onMay 12, 2017 15:19 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू की नई 5-सीरीज भी इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही है, संभावना है कि इसे भारत में जून में लॉन्च किया जा सकता है। नई 5-सीरीज की बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है, इस के लिए दो लाख रूपए देने होंगे, जुलाई से इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़ ई-क्लास, ऑडी ए6, जगुआर एक्सएफ, वोल्वो एस90 और लेक्सस ईएस300एच से होगा।

    बीएमडब्ल्यू ने पिछले साल अक्टूबर महीने में नई 5-सीरीज से पर्दा उठाया था, इसका डिजायन 7-सीरीज से प्रेरित है। इसे पहले से पावरफुल और ज्यादा माइलेज देने के लिहाज से तैयार किया गया है, इस में नई टेक्नोलॉजी भी आएगी।

    भारत आने वाली नई 5-सीरीज में तीन इंजनों का विकल्प मिल सकता है। एंट्री लेवल वेरिएंट 520डी में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर डीज़ल इंजन आ सकता है, जो 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देगा। 530आई में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन आ सकता है, जो 252 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा, यही इंजन 330आई जीटी में भी आएगा। 530डी वेरिएंट में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर डीज़ल दिया जा सकता है, यह इंजन 265 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देगा। सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हो सकते हैं।

    संभावना है कि फीचर्स के मामले में भी नई 5-सीरीज मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर देने वाली होगी, इस में 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सीटों के साथ मसाज़ फंक्शन, नया आई-ड्राइव सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल, अडॉप्टिव डैम्पर्स, रीमोट पार्किंग फंक्शन, एलईडी हैडलैंप्स के साथ वैकल्पि तौर पर अडॉप्टिव एलईडी लाइटें और आधे किलोमीटर रेंज वाले एंटी-डैज़ल हाई-बीम लैंप्स भी आएंगे।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है