• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    18 जनवरी को लॉन्च होगी नई ऑडी क्यू5

    मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और वोल्वो एक्ससी60 को देगी टक्कर

    cardekho
    cardekho
    published on दिसंबर 18, 2017 19:26 ist
    info icon
    published onDec 18, 2017 19:26 IST
    last updated onDec 18, 2017 19:26 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    Audi Q5

    ऑडी की नई क्यू5 एसयूवी लॉन्चिंग के लिए तैयार है। कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में इसे 18 जनवरी 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3, मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी, लेक्सस एनएक्स 300एच और वोल्वो एक्ससी60 से होगा। नई क्यू5 की कीमत 55 लाख रूपए से 60 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

    Audi Q5

    नई क्यू5 को पहली बार पेरिस मोटर शो-2017 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। नई क्यू5 को एमएलबी ईवीओ प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर ए4, ए6, ए7, ए8 और क्यू7 भी बनी है। नई क्यू5 में आगे की तरफ हैक्सागोनल ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर एलईडी हैडलैंप्स लगे हैं। बंपर को नए सिरे से डिजायन किया गया है। इस में पहले से बड़े फॉग लैंप्स, होरिजोंटल क्रोम के साथ दिए गए हैं। साइड वाले हिस्से का डिजायन करीब-करीब पहले जैसा ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि यह पहले से ज्यादा बड़ी नज़र आती है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां टेलगेट और टेललैंप्स में बदलाव हुआ है।

    Audi Q5

    नई क्यू5 के केबिन में क्यू7 की झलक दिखाई देती है। इस में ऑडी का 12.3 इंच वर्चुअल कॉकपिट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8.3 इंच इंफोटेंमेंट डिस्पले के साथ दिया गया है। इस में ऑडी का एमएमआई इंटरफेस, नेविगेशन, हैंडराइटिंग रिकोगनिशन और बैंग एंड ओल्फसन साउंड सिस्टम भी दिया गया है।

    Audi Q5

    नई क्यू5 में 2.0 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा, इनकी पावर क्रमशः 252 पीएस और 190 पीएस होगी। दोनों इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेंगे।

    Audi Q5

    यह भी पढें : नई वोल्वो एक्ससी60 लॉन्च, कीमत 55.9 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    ऑडी क्यू5 2018-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है