• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई जनरेशन की फोर्स गुरखा, कई कॉस्मेटिक अपग्रेड्स और दमदार फीचर्स के साथ नज़र

    नई जनरेशन की गुरखा में नए डिज़ाइन की फ्रंट ग्रिल, नए एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल्स व नए बंपर दिए जाएंगे।  यह गाड़ी पहले की तरह ही 3-डोर और 5-डोर कॉन्फ़िगरेशन में आ सकती है।  इसमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।  इसका 2.6-लीटर डीजल इंजन (90 पीएस) अब बीएस6 नॉर्म्स से लैस है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।   

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 25, 2021 15:48 ist
    info icon
    published onMay 25, 2021 15:48 IST
    last updated onMay 25, 2021 15:48 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • नई जनरेशन की गुरखा में नए डिज़ाइन की फ्रंट ग्रिल, नए एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल्स व नए बंपर दिए जाएंगे। 
    • यह गाड़ी पहले की तरह ही 3-डोर और 5-डोर कॉन्फ़िगरेशन में आ सकती है। 
    • इसमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।  
    • इसका 2.6-लीटर डीजल इंजन (90 पीएस) अब बीएस6 नॉर्म्स से लैस है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।   

    नई जनरेशन की फ़ोर्स गुरखा को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह गाड़ी भारत में आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च होगी। तस्वीरों से कन्फर्म हुआ है कि इसके एक्सटीरियर की स्टाइलिंग मर्सिडीज़-बेंज जी क्लास से मिलती जुलती होगी।  

    इसमें नए डिज़ाइन की फ्रंट ग्रिल, नए एलईडी हेडलैंप्स और एलईडी डीआरएल्स और नए टेललैंप्स दिए जाएंगे। इसकी रियर प्रोफाइल भी एकदम नई होगी। इसकी साइड प्रोफाइल पर कोई भी बदलाव नहीं हुआ है, इसमें अब भी बॉडी क्लैडिंग मिलती है। यह गाड़ी अब भी बॉक्सी स्टेंस के साथ ही आती है। 

    टेस्टिंग के दौरान दिखी फ़ोर्स गुरखा एसयूवी में स्टील व्हील्स लगे हुए थे। अनुमान है की यह इसका बेस वेरिएंट हो सकता है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। उम्मीद है कि यह एसयूवी कार अब भी 3-डोर और 5-डोर कॉन्फ़िगरेशन के साथ आ सकती है।   

    इस नई 5-सीटर एसयूवी के केबिन में कई सारे बदलाव हुए हैं। इसके इंटीरियर पर अब ऑल-ब्लैक थीम के साथ नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें फ्रंट पावर विन्डोज़, मैनुअल एसी, सेकंड रो पर कैप्टेन सीटें, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 

    नई जनरेशन की इस एसयूवी कार में 2.6-लीटर डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। अनुमान है कि कंपनी इसमें ज्यादा पावरफुल 2.2-लीटर डीजल इंजन (140 पीएस) भी बाद में शामिल कर सकती है। गुरखा में लो-रेंज ट्रांसफर केस और मैनुअल (फ्रंट व रियर) लॉकिंग डिफ्रेंशियल के साथ 4X4 ड्राइवट्रेन मिलनी जारी रहेगी। 

    2020 Mahindra Thar-Rival New-gen Force Gurkha To Launch By Diwali

    भारत में बीएस4 गुरखा की प्राइस 9.99 लाख रुपए से 13.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच थी। इसके बीएस6 मॉडल की प्राइस  इससे ज्यादा रखी जा सकती है। लेकिन, इसकी प्राइस महिंद्रा थार से कम हो सकती है। वर्तमान में महिंद्रा थार की प्राइस 12.11 लाख रुपए से 14.16 लाख रुपए के बीच है। महिंद्रा की इस एसयूवी में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और कई सारे दमदार फीचर्स दिए गए हैं।  

    यह भी पढ़ें : अब ब्लू कलर में नहीं मिलेगी टाटा नेक्सन,कंपनी ने हटाया ऑप्शन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फोर्स गुरखा पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्स गुरखा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है