• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन ने शुरू किया ऑनलाइन कार रिटेल प्लेटफार्म, गाड़ी की डिलीवरी भी घर पर देगी कंपनी

    फोक्सवैगन ने कारें बेचने के लिए देशभर में मौजूद 137 डीलरशिप और 116 सर्विस स्टेशन के साथ करार किया है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 28, 2020 15:01 ist
    info icon
    published onApr 28, 2020 15:00 IST
    last updated onApr 28, 2020 15:01 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    • भारत में मौजूद कंपनी के 137 डीलरशिप और 116 सर्विस स्टेशन पर उपलब्ध हैं ये कारें
    • पोलो और वेंटो पर एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस की भी पेशकश कर रही है फोक्सवैगन
    • शोरूम या वर्कशॉप पर विज़िट करने के लिए ग्राहकों को दी जा रही है पिकअप और ड्रॉप सर्विस की सुविधा 

    कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए भारत में 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में देश की सभी कार डीलरशिप अस्थायी रूप से बंद है। वर्तमान में कुछ कारमेकर्स ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं। इसी राह पर चलते हुए फोक्सवैगन (Volkswagen) ने कारें बेचने के लिए देशभर में मौजूद 137 डीलरशिप और 116 सर्विस स्टेशन के साथ करार किया है। 

    आप फोक्सवैगन के ऑनलाइन कार रिटेल प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी यहां देख सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रोसेस की शुरूआत मॉडल सलेक्ट करने से शुरू होती है। फोक्सवैगन ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेची जाने वाली प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में हाल ही में लॉन्च की गई टी-रॉक (Volkswagen T-Roc) और टिग्वान ऑलस्पेस (Tiguan All Space) एसयूवी को भी शामिल किया है। इसके साथ की कंपनी पोलो (Volkswagen Polo) और वेंटो (Volkswagen Vento) पर एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस की भी पेशकश कर रही है। 

    कस्टमर द्वारा मॉडल ऑनलाइन बुक करने और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वैरिफिकेशन के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजेगी। जो ग्राहक शोरूम और वर्कशॉप पर विजिट करना चाहते हैं उनके लिए पिक और ड्रॉप की भी व्यवस्था की गई है। 

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन ने शुरू किया नया कैंपेन, हर कार की खरीद पर प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी 10,000 रुपये का फंड

    फोक्सवैगन ने कहा है कि वो ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने शोरूम, सर्विस सेंटर और व्हीकल को लगातार सैनिटाइज़ कर रही है। इस मौके पर फोक्सवैगन पैसेंजर कार इंडिया के डायरेक्टर स्टीफन नैप ने कहा कि “डिजिटलाइजेशन हमारी भविष्य की रणनीतियों के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। हमारे सरल, सुरक्षित और यूज़र फ्रेंडली ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म के लॉन्च के साथ हम एंड-टू-एंड रिटेल सेल्स की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं और ग्राहकों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को संपर्क रहित चैनल के माध्यम से अपने पसंदीदा फोक्सवैगन उत्पाद को चुनने की प्रकिया को सरल बनाना है।”

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन टिग्वान फेसलिफ्ट की टीज़र इमेज हुई जारी, प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट का भी मिलेगा ऑप्शन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टी- रॉक पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है