• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जापान में होंडा एलिवेट फील्ड एक्सप्लोरर कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा

    फील्ड एक्सप्लोरर एलिवेट एसयूवी का कस्टमाइज्ड और रग्ड वर्जन है

    सोनू
    सोनू
    published on दिसंबर 27, 2023 14:39 ist
    info icon
    published onDec 27, 2023 14:39 IST
    last updated onDec 27, 2023 14:39 IST
    385 Views
    • Write a कमेंट

    Honda WR-V Field Explorer Concept

    • होंडा ने जापान में एलिवेट को होंडा डब्ल्यूआर-वी नाम से पेश किया है।

    • जापान में पेश की गई होंडा एलिवेट का लुक भारतीय मॉडल जैसा है।

    • होंडा ने इस कस्टमाइज्ड कॉन्सेप्ट वर्जन को फील्ड एक्सप्लोरर नाम दिया है।

    होंडा एलिवेट को सितंबर 2023 में भारत में लॉन्च किया गया था। देश में यह कंपनी की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। करीब दो महीने बाद होंडा ने एलिवेट को जापान में भी लॉन्च कर दिया और वहां इसे होंडा डब्ल्यूआर-वी नाम से उतारा गया है। अब होंडा ने जापान में इसके कस्टमाइज्ड वर्जन से पर्दा उठाया है जिसे डब्ल्यूआर-वी फील्ड एक्सप्लोरर कॉन्सेप्ट नाम दिया गया है। इसे 12 से 14 जनवरी 2024 के बीच आयोजित होने वाले टोक्यो ऑटो शो में ऑफिशिय तौर शोकेस किया जाएगा।

    डब्ल्यूआर-वी फील्ड एक्सप्लोरर एडिशन इस एसयूवी का रग्ड लुकिंग वेरिएंट है, जिसे खासकर जापान में होंडा एसेसरीज के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है।

    होंडा डब्ल्यूआर-वी फील्ड एक्सप्लोरर कॉन्सेप्ट एसेसरीज

    Honda WR-V Field Explorer Concept

    होंडा ने इस कॉन्सेप्ट के केवल फ्रंट और साइड प्रोफाइल की झलक दिखाई है। आगे की तरफ इस एसयूवी में नई ऑल ब्लैक ग्रिल दी गई है जिसके ऊपर की तरफ होंडा नाम लिखा हुआ है। ग्रिल के ऊपर की तरफ तीन पीले कलर की लाइट लगी है जो इसे रग्ड लुक दे रही है। इसके फॉग लैंप्स में भी पीले कलर की लाइट दी गई है।

    जापान में होंडा डब्ल्यूआर-वी के रेगुलर वर्जन में सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है, जबकि इस कस्टमाइज्ड वर्जन में नई ब्लैक स्किड प्लेट दी गई है। इसकी साइड क्लेडिंग को भी बदला गया है और इसमें नए ऑल टेरेन टायर, और ब्लैक अलॉय व्हील भी दिए गए हैं। फील्ड एक्सप्लोरर कॉन्सेप्ट में रूफ रेक भी दी गई है। स्पोर्टी फील देने के लिए इसकी हेडलाइट और टेललैंप्स को स्मोक्ड इफेक्ट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: जापान में होंडा एलिवेट एसयूवी में मिल रही है ये खास एसेसरीज, देखिए पूरी लिस्ट

    भारत में मिल रही है ये एसेसरीज

    Honda Elevate Accessories

    भारत में होंडा एलिवेट के साथ 3 एसेसरीज पैकः बेसिक किट, सिग्नेचर पैक और आर्मर पैक दिए गए हैं, जिनमें कई एसेसरीज की चॉइस मिलती है।

    बेकिस किट में मड फ्लैप, फ्लोर मैट, मड गार्ड, की चेन, और इमरजेंसी हैमर जैसी कार केयर एसेसरीज मिलती है। सिग्नेचर पैक में फ्रंट ग्रिल, फॉग लैंप्स, टेललैंप्स, फ्रंट फेंडर, फ्रंट अंडर स्पॉइलर, साइड अंडर स्पॉइलर पर क्रोम गार्निश, रियर लोअर गार्निश, डोर मिरर गार्निश, और क्वार्टर पिलर गार्निश दी गई है। आर्मर पैक में फ्रंट और रियर बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर, डोर ऐज गार्निश, साइड प्रोटेक्टर, टेलगेट एंट्री गार्ड और डोर हैंडल प्रोटेक्टर जैसी कार प्रोटेक्शन एसेसरीज मिलती है।

    भारत में होंडा एविलेट के साथ मिल रही ऑफिशियल एसेसरीज के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    प्राइस और कंपेरिजन

    भारत में होंडा एलिवेट की कीमत 11 लाख रुपये से 16.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से है।

    क्या आपको लगता है कि भारत में भी होंडा को एलिवेट एसयूवी का फील्ड एक्सप्लोरर एसेसरीज पैक पेश करना चाहिए? हमें अपने विचार कमेंट में बताएं।

    यह भी देखेंः होंडा एलिवेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    होंडा एलिवेट 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है