• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज ने दिखाई नई सीएलए के केबिन की झलक

    भारत में इसे 2020 में लॉन्च किया जा सकता है

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On जनवरी 04, 2019 16:26 ist
    info icon
    published onJan 04, 2019 16:26 IST
    last updated onJan 04, 2019 16:26 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    New Mercedes-Benz CLA Coupe Interiors Teased

    मर्सिडीज-बेंज ने नई सीएलए के केबिन का टीज़र वीडियो जारी किया है। इसे कुछ दिनों बाद लॉस वेगास में आयोजित होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (सीईएस) में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। । यह मौजूदा सीएलए से थोड़ी महंगी हो सकती है। मौजूदा सीएलए की शुरूआती कीमत 31.72 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।  

    वीडियो में कंपनी ने कार में इस्तेमाल हुई एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में बताया है। कंपनी ने वीडियो में दिखाया है कि जैसे ही ड्राइवर को-पैसेंजर सीट की तरफ हाथ बढ़ाता है, कार में लगी लाइट ऑटोमैटिक ऑन हो जाती है। हाथ को ड्राइवर सीट की तरफ वापस खींचने के बाद लाइट अपने आप बंद हो जाती है। वीडियो में मर्सिडीज़ के नए एमबीयूएक्स इंफोटेंमेंट सिस्टम की भी झलक देखने को मिली है। यह सिस्टम सबसे पहले ए-क्लास में दिया गया। यह सिस्टम वॉइस कमांड सपोर्ट करता है। नई सीएलए के केबिन का डिजायन नई ए-क्लास से प्रेरित है, जबकि बाहरी डिजायन सीएलएस जैसा है।

    New Mercedes-Benz CLA Coupe Interiors Teased

    कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सीएलए दो एएमजी वर्जन सीएलए35 और सीएलए45 में आएगी। मौजूदा मॉडल केवल सीएलए45 में उपलब्ध है। इस में सी-क्लास फेसलिफ्ट वाला 2.0 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। सी-क्लास में यह इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ आता है। एक की पावर 194 पीएस और दूसरे की पावर 245 पीएस है।

    यह भी पढें : भारत में तैयार होंगी बीएमडब्ल्यू की ये अपकमिंग कारें

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज सीएलए पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है