• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई डिजायर का वेटिंग पीरियड 8 से 10 हफ्ते पर पहुंचा

    लॉन्च के सिर्फ 13 दिन में 44 हजार से ज्यादा बुकिंग आईं खाते में

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on मई 29, 2017 18:56 ist
    info icon
    published onMay 29, 2017 18:56 IST
    last updated onMay 29, 2017 18:56 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी की नई डिजायर ने लॉन्च के सिर्फ 13 दिनों में ही 44,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली है और इसका वेटिंग पीरियड भी 8 से 10 हफ्तें पर पहुंच गया है। मारूति ने नई डिजायर को 16 मई को लॉन्च किया था, इसकी शुरूआती कीमत 5.45 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। आकर्षक डिजायन, अच्छे फीचर और आरामदायक केबिन की बदौलत इसे ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है।

    नई डिजायर को बलेनो हैचबैक की तरह मजबूत पर कम वज़नी हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इस वजह से इसका पेट्रोल वर्जन पहले से 85 किलोग्राम और डीज़ल वर्जन 105 किलोग्राम कम वज़नी है।

    नई डिजायर की लम्बाई पहले की तरह 4-मीटर के दायरे में है, हालांकि इसके व्हीलबेस को 20 एमएम और चौड़ाई को 40 एमएम बढ़ाया गया है, इस वजह से केबिन में ज्यादा जगह मिलती है। इसके फ्रंट शोल्डर रूम में 20 एमएम और रियर शोल्डर रूम में 30 एमएम का इज़ाफा हुआ है। नई डिजायर की ऊंचाई को 40 एमएम कम किया गया है, जिसके चलते सीटों की पोजिशन को नीचे रखा गया है। ग्राउंड क्लीयरेंस को 07 एमएम घटा कर 163 एमएम रखा गया है। इसका बूट स्पेस 378 लीटर का है, पुराने मॉडल की तुलना में यह 62 लीटर ज्यादा है।

    नई डिजायर में मौजूदा पुराने वाले इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है, जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वर्जन में 1.3 लीटर का इंजन दिया गया है, जो 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। नई डिजायर में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प रखा गया है। नई डिजायर के पेट्रोल वर्जन में 22 किमी प्रति लीटर और डीज़ल वर्जन में 28.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है