हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कारों के लिए मिशेलिन बनाती है खास टायर, जानिए इनकी खासयित
मिशेलिन के विशेष ईवी टायर अतिरिक्त वजन और तत्काल टॉर्क को संभालने के लिए डिजाइन किए गए हैं, साथ ही बेहतर ड्राइविंग रेंज में भी मदद करते हैं
- Write a कमेंट

मिशेलिन, फ्रांस की मल्टीनेशल टायर कंपनी है, जिसने भारत में करीब एक दशक पहले कदम रखा था। यह अलग-अलग ड्राइविंग की जरूरतों के आधार पर कुछ विशेष टायर बनाने के लिए जानी जाती है। चाहे परफॉर्मेंस कारों की बात हो, फैमिली कार में आराम की, एसयूवी में ऑफ-रोडिंग की या इन ड्राइविंग आवश्यकताओं के बीच संतुलन की, मिशेलिन हर किसी के लिए मौजूद है। मिशेलिन उन शुरुआती टायर कंपनियों में से एक है जिसने हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कारों में रेगुलर टायरों की सीमाओं को पहचाना। इस समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और टेस्ला जैसी लग्जरी ब्रांड की इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए स्पेशल डिजाइन किए गए टायरों की एक रेंज पेश की।
मिशेलिन के ईवी रेडी टायर के बारे में

इलेक्ट्रिक कारें अपने बैटरी पैक के अतिरिक्त वजन के कारण आईसीई वाहनों से भारी होती है। इसके अलावा, मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस और बीएमडब्ल्यू आई7 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ी में पावरफुल मोटर दी गई है जो तुरंत टॉर्क प्रदान करती है, जिससे टायरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और वे अधिक घिस जाते हैं। मिशेलिन टायर को इनसे निपटने के लिए विशेष स्ट्रक्चर और मटेरियल से तैयार किया गया है। सरल शब्दों में कहें तो मिशेलिन के ईवी टायर अत्यधिक टिकाऊ होते हैं, जो तत्काल टॉर्क के कारण होने वाले घिसाव को रोकने के लिए बनाए गए हैं, जिससे वे ईवी के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक बन जाते हैं, फिर चाहे वह हैचबैक हो, सेडान हो या एसयूवी हो। समेरिक और असमेरिक ट्रेड पेटर्न, एडवांस्ड सिलका कम्पाउंड, और 360 डिग्री वेरिएबल साइप टेक्नोलॉजी जैसी विशेषताओं के साथ ये ईक्यूएस एएमजी जैसी हाई परफॉर्मेंस ईवी के लिए भी पसंदीदा विकल्प हैं, क्योंकि ये गीली और सूखी दोनों जगह पर तेज स्पीड पर अच्छी पकड़ रखते हैं।
बेहतर रेंज के लिए कम रोलिंग रसिस्टेंस
आपकी इलेक्ट्रिक कार की ड्राइविंग रेंज में एक्सटर्नल ड्राइविंग फोर्स बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिसे रोलिंग रसिस्टेंस द्वारा कम किया जाता है। रोलिंग रसिस्टेंस और कुछ नहीं, बल्कि गाड़ी के चलने पर टायर और सड़क के बीच उत्पन्न होने वाला रोलिंग घर्षण है, जिससे इलेक्ट्रिक मोटर अधिक पावर खिंचती है। मिशेलिन के ईवी टायर इस पावर लॉस को कम करने के लिए एक विशेष ट्रेड डिजाइन के साथ डिजाइन किए गए हैं, जिससे आपकी ईवी अधिकतम रेंज प्रदान करने में मदद मिलती है।
आपकी ईवी जितने ही शांत

इलेक्ट्रिक कारों में इंजन शोर कम होता है, लेकिन टायरों की आवाज केबिन में ज्यादा सुनाई देती है। अगर आप मिशेलिन के खास ईवी रेडी टायर पर चल रहे हैं तो यह समस्या नहीं आएगी। कंपनी अपनी मिशेलिन अकोस्टिक टेक्नोलॉजी - एक पॉलीयूरेथिन फोम रिंग जो कंपनी को अवशोषित करती है - और टायरों के शोर को कम करने के लिए सटीक ट्रेड पैटर्न के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करती है।
शानदार परफॉर्मेंस

मिशेलिन के साथ, यह सिर्फ ड्राइविंग अनुभव के बारे में नहीं, बल्कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में भी है। मिशेलिन ने इन ईवी रेडी टायर को अधिकतम प्रदर्शन और पकड़ प्रदान के लिए डिजाइन किया है, जिससे यह सुनिश्चित किया गया है कि कंपनी के टायर अच्छी ब्रेकिंग, ट्रेक्शन, ग्रिप और हैंडलिंग प्रदान करते हैं। परफॉर्मेंस और सुरक्षा में कोई कमी आए बिना विभिन्न भूभागों और परिस्थितियों में व्यापक टेस्ट के बाद यह भी सुनिश्चित हुआ है कि आपको अपने टायर कम बदलने पड़ेंगे और इसका मतलब ये है कि आपका खर्च कम होगा और पर्यावरण पर भी प्रभाव कम पड़ेगा।
हर किसी के लिए एक मिशेलिन

आपकी जरूरतों के हिसाब से मिशेलिन ईवी विशेष टायरों की एक रेंज प्रदान करती हैः
-
पायलट स्पोर्ट फैमिलीः ये टायर विशेष रूप से मर्सिडीज ईक्यूएस एएमजी और पोर्श टायकन जैसी हाई परफॉर्मेंस ईवी के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये टायर तेज एसेलरेशन और स्टीयरिंग फीडबैक को संभाल सकते हैं, और साथ ही बेहतरीन ग्रिप भी प्रदान करते हैं।
-
प्राइमेसी फैमिलीः बेहतरीन ड्राइविंग रेंज और कम शोर के लिए इन टायरों को चुनें। इन टायरों का उपयोग न केवल टेस्ला मॉडल वाई जैसी ईवी, बल्कि महिंद्रा बीई 6 और एक्सईवी 9ई, टाटा हैरियर ईवी और एमजी जेडएस ईवी जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ भी किया जा सकता है।
आप मिशेलिन वेबसाइट पर टायर सिलेक्टर फीचर का उपयोग करके अपनी गाड़ी के लिए सही टायर का चयन कर सकते हैं। आप कौनसी इलेक्ट्रिक कार चलाते हैं और आप कौनसा मिशेलिन टायर कार में लगवाना चाहते हैं? हमें नीचे कमेंट में बताएं।









