• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    समाज में वंचित लड़कियों को शिक्षा प्रदान करेगी एमजी मोटर्स

    इस पहल के तहत एमजी मोटर्स हरियाणा, राजस्थान और उड़ीसा के दूरदराज गाँवों में केंद्रित आईआईएमपैक्ट के 30 शिक्षण केंद्रों को अपना समर्थन देगी

    cardekho
    cardekho
    published on मार्च 08, 2019 15:08 ist
    info icon
    published onMar 08, 2019 15:08 IST
    last updated onMar 08, 2019 15:08 IST
    472 Views
    • Write a कमेंट

    MG Motor To Support Learning Centres For Underprivileged Girls In India

    एमजी मोटर्स भारतीय बाजार में कदम रखने को तैयार है। कंपनी की भारत में पहली कार हेक्टर एसयूवी होगी। इसे जून 2019 में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में एमजी मोटर्स ने आईआईएमपैक्ट नामक एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) के साथ साझा कर एनजीओ के 30 सेंटर को गोद लेने का फैसला किया है। यह एनजीओ देशभर के दूरदराज गांवों में सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ी पृष्ठभूमि की युवा लड़कियों को बुनियादी शिक्षा प्रदान करने का कार्य करता हैं। इस एनजीओ को आईआईएम्-अहमदाबाद के पूर्व छात्रों द्वारा शुरू किया गया था। 

    एमजी मोटर्स अपनी इस पहल के तहत हरियाणा, राजस्थान और उड़ीसा के दूरदराज गाँवों में केंद्रित 30 शिक्षण केंद्रों को अपना समर्थन देगी। कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए एमजी मोटर्स ने 5 साल के लिए 5वीं कक्षा तक बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने की योजना बनाई है। इसके तहत कंपनी का लक्ष्य 2019 में कम से कम 1,000 बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। 

    इसके अलावा कंपनी ने कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम की भी शुरुआत की है, जिसमें स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और स्वच्छ पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा हैं। कंपनी ने हाल ही में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद के 300 स्कूलों में शिक्षकों को प्रशिक्षित करने और स्कूली छात्रों को शिक्षित करने के लिए ट्रैक्स एनजीओ के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

    इससे पहले भी कंपनी ने नवंबर 2018 में 'रोड सेफ्टी एंड जूनियर्स प्रोग्राम' नामक जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की थी। जिसके तहत गुरुग्राम और फरीदाबाद के 257 स्कूलों में 295 शिक्षकों और 165,000 स्कूली छात्रों को प्रशिक्षित किया गया। 

    यह भी पढें: भारत आएंगी एमजी मोटर्स की ये कारें, जानिए कब होंगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है